19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुलशन यादव के बाद अखिलेश यादव ने राजा भैया पर किया प्रहार, जानें क्या कहा, क्या राजा को हरा के ही मानेंगे अखिलेश

Up assembly election 2022: सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पता चला है कि कुंडा में जीत के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। राजा भैया का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा कि कुंडा के लोग हमेशा मंत्री देखते थे। सपा भाजपा सब की सरकार में मंत्री देखें। 5 साल तक मंत्री बनने का इंतजार ही करते रह गए, इस बार छुट्टी हो गई। ‌ अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए रघुराज प्रताप सिंह पर तंज कसा है। ‌

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 25, 2022

raja.jpg

Up assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। कुंडा से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को इस बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव लगातार चुनौती दे रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रघुराज प्रताप सिंह को इशारे में घेरा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेस यादव लगातार प्रतापगढ़ में जनसभाएं कर रहे हैं। अब तक प्रतापगढ़ में अखिलेश यादव की तीन सभाएं हो चुकी हैं।

नाम लिए बगैर राजा पर अखिलेश ने साधा निशाना

एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने नाम लिए बगैर राजा भैया को निशाना बनाया है। अखिलेश यादव ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि कुंडा वालों जो लगातार जीत रहे हैं उनके लिए कुंडी लगा दो और ऐसी लगाओ कि फिर खोल न पाए। राजा भैया पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि कुंडा में हम सब को सम्मान दिलाएंगे, विधायक मदद नहीं करेगा, सरकार ही मदद करेगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सपा की सरकार बनेगी तो कुंडा में गुलशन होगा।

Up assembly election 2022: सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पता चला है कि कुंडा में जीत के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। राजा भैया का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा कि कुंडा के लोग हमेशा मंत्री देखते थे। सपा भाजपा सब की सरकार में मंत्री देखें। 5 साल तक मंत्री बनने का इंतजार ही करते रह गए, इस बार छुट्टी हो गई। ‌ अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए रघुराज प्रताप सिंह पर तंज कसा है। ‌

ये भी पढें: CBSE exam date: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, क्या है सिलेबस कैसा रहेगा पैटर्न

सपा सरकार में मंत्री रहे हैं राजा भैया

पिछली समाजवादी पार्टी सरकार में रघुराज प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी में कैबिनेट मंत्री थे। समाजवादी पार्टी सरकार से अलग होने के बाद रघुराज प्रताप सिंह ने खुद की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक बनाई थी। जिसके बाद से रघुराज प्रताप सिंह व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबंधों में खटास आ गई। समाजवादी पार्टी ने कुंडा से कभी रघुराज प्रताप सिंह के करीबी रहे गुलशन यादव को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। गुलशन यादव लगातार रघुराज प्रताप सिंह को उन्हीं के गढ़ में चुनौती दे रहे हैं। बीते दिनों गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था।

ये भी पढ़ें: Petrol Rate Today (25th February 2022), Petrol Price Today in India: ये हैं पेट्रोल की ताजा कीमतें