23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: मल्हनी सीट को सपा ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल, शिवपाल 2 मार्च को, 3 को मुलायम और 4 को अखिलेश यादव करेंगे जनसभा

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट। दरअसल ये सीट, एक ज़माने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास रहे पारसनाथ यादव की परंपरागत सीट रही है। पारसनाथ यादव सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद खाली हो चुकी इस सीट पर उपचुनाव हुए थे जिसमें पारसनाथ के बेटे लकी यादव ने जीत दर्ज की।

2 min read
Google source verification
UP Assembly Election 2022: मल्हनी सीट को सपा ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल

UP Assembly Election 2022: मल्हनी सीट को सपा ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल

UP Assembly Election 2022: अब यूपी विधानसभा चुनाव के बचे अगले दो चरण की लड़ाई पूर्वांचल की जमीन पर लड़ी जाएगी। पूर्वांचल के इस इलाके में एक सीट ऐसी है जिसे समाजवादी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। ये सीट है जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट। दरअसल ये सीट, एक ज़माने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास रहे पारसनाथ यादव की परंपरागत सीट रही है। पारसनाथ यादव सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद खाली हो चुकी इस सीट पर उपचुनाव हुए थे जिसमें पारसनाथ के बेटे लकी यादव ने जीत दर्ज की। अब इस विधानसभा चुनाव में सपा ने इस सीट पर जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

आलम है कि यहाँ चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए जहाँ अखिलेश यादव, उनके चाचा शिवपाल यादव आ रहे हैं वहीं खुद मुलायम सिंह यादव भी यहाँ चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। करहल और जसवंतनगर के बाद ये पहली सीट है जहाँ मुलायम सिंह यादव प्रचार के लिए आ रहे हैं। 2 मार्च को शिवपाल यादव, 3 मार्च को पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और 4 मार्च को अखिलेश यादव यहाँ प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 छठें चरण की वोटिंग 3 मार्च को, जानिए अपडेट

सवाल सिर्फ सपा की प्रतिष्ठा का ही नहीं है, दरअसल जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह का सिक्का चलता है और इस बार वो खुद मल्हनी सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिस वजह से इस सीट पर बाहुबली धनंजय की हनक भी दाँव पर लगी है। वहीं भाजपा ने पूर्व सांसद केपी सिंह और बसपा ने शैलेन्द्र यादव को बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: हार के डर से करहल भागे अखिलेश, चुनाव बाद मठ जाएंगे योगी: मायावती