
UP assembly election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह, धर्म सिंह सैनी BJP छोड़ने वाले विधायकों के साथ आज सपा में होंगे शामिल
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की डेट के ऐलान के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी अनुशासित और शांत पार्टी में अचानक उबाल आ जाएगा। चुनाव 2022 की डेट के ऐलान के साथ ही भाजपा पार्टी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। यूपी सरकार के तीन मंत्री और 14 विधायक भाजपा को अलविदा कर चुके हैं। मौसम विज्ञानी के नाम से मशहूर स्वामी प्रसाद मौर्या आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सुबह करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी में शामिल होकर निष्ठा की कसम खाएंगे। उनके साथ भाजपासे इस्तीफा देने वाले विधायक धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह भी सपा में शामिल होंगे। ये दोनों भी यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री पद का करीब पांच साल सुख भोगा है। भाजपा की योगी सरकार के तीन मंत्री सरकार और पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें सबसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य फिर दारा सिंह चौहान और गुरुवार को धर्म सिंह सैनी ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संभावना है कि आज भाजपा के कई बागी विधायक भी सपा की साइकिल की सवारी करेंगे।
सपा दफ्तर में होगा बागियों का मेला
उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन अहम है। सपा कार्यालय में मंत्रियों सहित कई विधायकों का जमावड़ा होगा। ये सपा की सदस्यता लेंगे और अगली रणनीति का खुलासा भी करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि, वह 14 को 11 बजे ऐतिहासिक कदम उठाएंगे।
अपना दल विधायक का इस्तीफा
भाजपा के सहयोगी अपना दल में भी छूत का रोग लग गया। अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि वह समर्थकों के साथ शुक्रवार को सपा की सदस्यता लेंगे। जल्द ही पार्टी के कई विधायक भी इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता लेंगे। आरोप लगाया कि साढ़े चार साल से अपमान झेल रहे थे।
नीरज मौर्य भी चलाएंगे साइकिल
शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा की सदस्यता लेंगे। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की चर्चा की।
दल बदलने में माहिर है ये नेता
ज्यादातर नेता 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए थे बीजेपी में शामिल अगर गौर किया जाए तो भाजपा छोड़ने वाले लगभग सभी नेता वहीं हैं जिन्होंने चुनाव 2017 पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह और धर्म सिंह सैनी ने चुनाव 2017 से पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। लखीमपुर से विधायक भी पिछले चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उससे पहले वह बसपा में थे। वह चार बार विधायक रहे हैं और उन्होंने 2012 में लखीमपुर की मोहम्मदी सीट से सपा के इमरान अहमद को हराकर जीत दर्ज की थी, जबकि इससे बाद वह बसपा के टिकट पर 2017 में भी विधानसभा पहुंचे थे।
तीन मंत्री हैं?
स्वामी प्रसाद मौर्या
दारा सिंह चौहान
धर्म सिंह सैनी
11 विधायक हैं?
राधा कृष्ण शर्मा
राकेश राठौड़
माधुरी वर्मा
जय चौबे
भगवती सागर
बृजेश प्रजापति
रौशन लाल वर्मा
अवतार सिंह भड़ाना
मुकेश वर्मा
विनय शाक्य
बाला प्रसाद अवस्थी।
Updated on:
14 Jan 2022 11:12 am
Published on:
14 Jan 2022 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
