30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : बीजेपी व सपा से गठबंधन पर राजा भैया ने दिया बड़ा बयान, बताया- 2022 में इस दल के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

UP Assembly Elections 2022- कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष व कुंडा से विधायक हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Aug 2021, 1:31 PM IST

up assembly elections 2022 mla raghuraj pratap singh over political alliance

प्रतापगढ़. UP Assembly Elections 2022- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (Jansatta Dal Loktantrik) पार्टी के अध्यक्ष व कुंडा से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya) 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गठबंधन कर सकते हैं। एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में राजा भैया ने कहा कि उनकी पार्टी लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जीतने वाली सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। गठबंधन किस पार्टी से होगा यह अभी तय नहीं है। समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों से समझौते के विकल्प खुले हुए हैं।

योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए राजा भैया ने कहा कि भाजपा सरकार में कई अच्छे काम हुए हैं। तमाम क्षेत्रों में सरकार ने बेहतर काम किया है, लेकिन कुछ कमियां जरूर रही हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं से उनके रिश्ते अब भी बरकरार हैं।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की जनसेवा संकल्प यात्रा
यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे राजा भैया ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आज से वह जनसेवा संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, जिसकी शुरुआत कुंडा से हो गई है। जनसेवा संकल्प यात्रा आज प्रतापगढ़ और सुलतानपुर होते हुए अध्योध्या तक जाएगी। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद वह आगे के कार्यक्रमों का ऐलान करेंगे।

यह भी पढ़ें : यूपी में भाजपा के हिंदुत्व कार्ड की काट खोजने में जुटा विपक्ष, जानें- हर दल की क्या है तैयारी

यात्रा के जरिए लोगों से मिलना चाहता हूं : राजा भैया
राजा भैया ने कहा कि वह जनसेवा संकल्प यात्रा को शक्ति प्रदर्शन के रूप में कतई नहीं देखा जाना चाहिए। इसके जरिये वह लोगों से संवाद करना चाहते हैं। उनकी समस्याओं, उम्मीदों और अपेक्षाओं को जानना चाहते हैं।

'जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देना मकसद नहीं'
राजा भैया ने कहा कि उनका मकसद क्षत्रियों को लामबंद करना या फिर प्रदेश में जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देना कतई नहीं है और न ही किसी दूसरे दल का खेल बिगाड़ना है। हां, लेकिन इस यात्रा के जरिये वह पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे और भविष्य की संभावनाएं तलाशेंगे।

यह भी पढ़ें : राजनीतिक धुरंधर चौकन्ने, राजाभैया की पार्टी हर सीट पर उतारेगी प्रत्याशी