
यूपी चुनाव में चल रहा "War of The Words"
UP Assembly Elections 2022: यूपी में गुरुवार को महाप्रचार का दिन रहा। जोश में कई नेताओं ने जहां अपना होश खो दिया वहीं चुनाव में ब्लेड और जहर की भी एंट्री हो गयी। प्रयागराज में योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नामांकन में ब्लेड से हमले की कोशिश हुई। तो बुलंदशहर में चुनाव की पैनी धार दिखी। गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश को चुनावी तीरों का एकमात्र निशाना बनाया। उधर, योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ को अपनी चुनावी सरगर्मी का केंद्र बनाया। उन्होंने अखिलेश पर लक्ष्य भेदते हुए अमर्यादित टिप्पणी की। इससे आहत अखिलेश ने चुनाव आयोग से शिकायत तक कर डाली।
चुनावी मर्यादा की सीमाओं को लांघ रही जुबान
गुरुवार को अखिलेश यादव, मायावती, प्रियंका गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा के दिग्गज समेत तमाम नेता मैदान में थे। लेकिन किसी भी दल ने यूपी के विकास पर कोई बात नहीं की। चुनावी भाषणों में यूपी की समस्याएं और मुद्दे नदारद रहे। सभी की जुबान चुनावी मर्यादा की सीमाओं को लांघती रही। यूपी में चुनाव की लड़ाई, गर्मी, चर्बी और हिंदूगर्दी के पार जा चुकी है।
शाह ने कहा-माफिया तीन जगह
अमित शाह ने अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा-माफिया तीन ही जगह हैं या तो यूपी के बाहर हंै, या जेल में हैं या फिर अखिलेश यादव की सूची में।
सिद्धार्थ नाथ सिंह के कार्यक्रम में बवाल
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जानलेवा हमले की कोशिश हुई। सिंह नामांकन भरने पहुंचे तो हमले का आरोपी जहर और ब्लेड लेकर आया। जिसे कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता पर कोई हमला नहीं हुआ।
कन्हैया कुमार पर भी फेंका जहर
इसके दो दिन पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर लखनऊ में जहर भरी शीशी फेंकी गयी थी लेकिन वे बच गए थे।
योगी ने पीसी के जरिए घेरा
योगी ने रैली या जनसंपर्क की बजाय एक लंबी चौड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नाम तो 5 साल की सरकार के रिपोर्ट कार्ड का था, लेकिन असल में योगी ने अपनी कामयाबियों के साथ-साथ विरोधियों की कमियां गिनाने में कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सपा अध्यक्ष के लिए खूब खरी खोटी बात कही।
अखिलेश ने कहा सीएम ने मर्यादा खोई
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विपक्ष के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा की मुख्यमंत्री जी विपक्ष के प्रति जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह मर्यादित, संयत और भद्र भाषा की श्रेणी में नहीं आता है। लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का कोई औचित्य नहीं है।
योगी ने ये बोला
ये कहा अखिलेश ने
Published on:
04 Feb 2022 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
