2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Chunav 2022: 2017 में सात चरणों में हुए थे यूपी विधानसभा चुनाव, तैनात किए गए थे 27 हजार जवान

UP Chunav 2022: 2022 में हेने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के 18 हजार जावन तैनात किए जाएंगे। इसके साथ यूपी पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Jan 08, 2022

up_polls_2017.jpg

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक इन चुनाव को संपन्न कराया गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में लगभग 61 प्रतिशत मतदान प्रतिशत हुआ था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया तो वहीं तत्कालीन सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: चुनाव में इस बार इन भोजपुरी गायकों की है डिमांड, कौन सा गीत अब तक चढ़ चुका है सभी की जुबान पर

2022 में तैनात किए जाएंगे 18 हजार जवान

चुनाव आयोग ने 2022 में विधानसभा चुनाव को सात चरणों में संपन्न कराने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 150 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए जाएंगे। यानि करीब 18 हजार केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही उत्तर प्रदेश पीएसी और यूपी पुलिस के जवान भी शांतिपूर्णक तरीके चुनाव को संपन्न कराने तैनात किए जाएंगे।

10 जनवरी को जवान करेंगे प्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पहले चरण के लिए 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करने का फैसला किया है। सुरक्षा बलों के जवानों को 10 जनवरी से पहले चरण में जिलों में तैनात किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि केंद्र ने जो 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बल दिए हैं, उनमें से 50 कंपनी सीआरपीएफ, 30 कंपनी बीएसएफ, 20 कंपनी सीआईएसएफ और 20 कंपनी आईटीबीपी की होंगी।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: मथुरा से योगी लड़े चुनाव तो हमारे लिए सौभाग्य की बात - सांसद हेमा मालिनी

2017 में लगे थे करीब 27 हजार केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान

उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव को चुनाव आयोग ने सात चरणों में संपन्न कराया था। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 225 कंपनियों को तैनात किया गया था। एक कंपनी में करीब 120 जवान होते हैं। यानी यूपी में अलग-अलग चरणों में हुए 2017 के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए 27 हजार केंद्रीय सुरक्षा बलों जवानों को तैनात किया गया था। हालांकि इसके अलावा उत्तर प्रदेश पीएसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे।

Story Loader