
UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ी जाति के एक सामान्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसलिए आरपीएन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को तमकुहीराज में पुलिस ने तब पीटा था, जब आरपीएन सिंह गृहराज्य मंत्री थे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि तब आरपीएन सिंह मेरे ऊपर आंदोलन को खत्म करने के लिए दबाव डाल रहे थे। लल्लू ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें नेता बनाया। मैं जब जेल गया तो मुझसे कभी आरपीएन सिंह जेल में मिलने नहीं आये। वे कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता के सुख दुख के साथी नहीं रहे। उनको कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका दिया लेकिन वो नहीं बने और आज आरपीएन को पिछड़ा वर्ग याद आ रहा है।
आरपीएन सिंह पिछड़ों के नेता नहीं
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरपीएन सिंह खुद को क्षत्रिय लिखते हैं। इसलिये वो पिछड़ों के नेता नहीं हो सकते हैं। लल्लू ने कहा कि आरपीएन और जितिन प्रसाद जैसे राजा-महाराजा पिछड़ों को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। सीबीआई और ईडी के डर से ये लोग भागे हैं। अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस में ऐशो आराम करने वालों की ज़रूरत नहीं है।
जिसको जाना है वो पार्टी से चला जाये
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिसको पार्टी में रहना है वो रहे और जिसको जाना है वो जाए। लल्लू ने बताया दो साल में जितनी बड़ी घटनाएं हुईं, उनमें आरपीएन और जितिन कभी सड़क पर आंदोलन करने नहीं आये और इनको प्रदेश माफ़ नहीं करेगा।
मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं
अजय लल्लू ने कहा कि अब कांग्रेस नई कांग्रेस है, जो पिछड़ों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। आरपीएन मेरे बारे में प्रचार कर रहे हैं कि मैं भी बीजेपी जाने वाला हूं, मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं, एक सामान्य परिवार के आदमी को राहूल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, मैं जब तक जिंदा हूं तब तक कांग्रेस में रहूंगा।
Published on:
26 Jan 2022 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
