
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : नये साल के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को नये साल की बधाई देते हुए अखिलेश ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। इसके अलावा प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी भी उपलब्ध करायेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सब बातें सपा के घोषणा पत्र में भी शामिल करेंगे। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2021 को खराब साल बना दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जब पिछड़ने लगी, तो अब छापे डलवा रही है। अखिलेश ने कहा कि इन्हें छापा तो सपा के लोगों पर मारना था। लेकिन खुद अपने लोगों पर छापा मार दिया। वह उन्हीं का आदमी निकला। भाजपा खीज निकालने के लिये अब सपा व्यापारी के यहां छापा मारा।
नया वर्ष तभी होगा, जब नई सरकार होगी
पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि तारीख जरूर बदली है, लेकिन आने समय मे नया वर्ष तभी होगा, जब आने वाले समय में नई सरकार हो। अखिलेश ने वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर दुखद जताते हुए कहा कि जिन लोगों की जान गई हम उनको श्रद्धांजलि देते हैं। अखिलेश ने कहा कि बीते साल 2021 में इतना दुख सहना पड़ा, उतना कभी भी किसी सरकार में नहीं रहा है।
जहां मदद करनी थी, वहां मदद नहीं की
सपा अध्यक्ष ने कहा जहां मदद करनी थी, वहां भाजपा सरकार ने मदद नहीं की है, केवल समाजवादी लोगों ने ही मदद की। अखिलेश ने कहा कि जिस ऑक्सीजन से जान बचाई जा सकती थी, भाजपा सरकार वो भी नहीं दे पाई।
2022 में नये संकल्प के साथ काम करेंगे
सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि 2022 में इस तरह की बीमारी नहीं आयेगी। अखिलेश ने कहा कि नये साल में नये संकल्प लिये जाते हैं। 2021 को भाजपा ने इतना खराब करने की कोशिश की उसकी कल्पना नही की जा सकती। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2021 की पुरानी बातें भूलकर 2022 में पार्टी नये संकल्प के साथ काम करेगी।
Published on:
01 Jan 2022 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
