25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को दिया टिकट, मां गायत्री की जगह लड़ेंगी चुनाव

बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के खास गुर्गे अमर दुबे की रिश्तेदार नेहा तिवारी ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह अपनी मां गायत्री तिवारी की जगह पर चुनाव लड़ेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Election 2022 Khushi Dubey Sister Filed Nomination from Kanpur

UP Election 2022 Khushi Dubey Sister Filed Nomination from Kanpur

बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के खास गुर्गे अमर दुबे की रिश्तेदार नेहा तिवारी ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह अपनी मां गायत्री तिवारी की जगह पर चुनाव लड़ेंगी। गायत्री तिवारी का नाम मतदाता सूची में न होने से नामांकन दाखिल करने पर संशय बना था, जिस पर बेटी नेहा तिवारी ने नामांकन फार्म ले लिया था। मां की जगह अब नेहा ने मंगलवार को कल्याणपुर सीट से पर्चा दाखिल किया है।

नामांकन के बाद नेहा ने कहा कि कांग्रेस ने आश्वासन दिया है कि मैं आपका साथ दूंगी और आप प्रत्याशी के रूप में चुनाव में आएं। नेहा ने कहा कि बहन को न्याय दिलाने के लिए इस पार्टी में आई हूं। उन्होंने लोगों से गुजारिश कि की सभी उनका साथ दें।

यह भी पढ़ें: एक और नौकरशाह की राजनीति में एंट्री, राजेश्वर सिंह का वीआरएस स्वीकार

मतदाता सूची में नहीं था नाम

इससे पहले नेहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि कांग्रेस ने पहले नेहा की मां गायत्री तिवारी को टिकट दिया था। मतदाता सूची में गायत्री तिवारी का नाम नहीं होने की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कराई। जांच में गायत्री तिवारी का नाम 2017 से सूची में नहीं पाया गया लेकिन नेहा तिवारी का नाम था। कांग्रेस ने बदलाव करते हुए गायत्री तिवारी की बेटी नेहा तिवारी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उधर, कांग्रेस में बगावत के सुर भी तेज हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता सुमन तिवारी ने भी निर्दलीय नामांकन कराया है।