23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका ने महिलाओं को लिए जारी किया घोषणा पत्र, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत पर दिया जोर

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। प्रियंका ने अपने इस घोषणा पत्र में 6 बातों पर विशेष जोर दिया है। जिसमें स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत है। प्रियंका ने बड़े वादे करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी में 8 लाख महिलाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी। सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Dec 08, 2021

pri.jpg

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए बुधवार को घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस महासचिव ने महिला घोषणा पत्र को ‘शक्ति विधान’ नाम दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणा पत्र बनाया है। प्रियंका ने महिला घोषणा पत्र में 6 बातों पर विशेष जोर दिया है। जिसमे स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने फिर दोहराया कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। प्रियंका ने फिर कहा कि हमने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का वादा भी किया है, ताकि महिला सशक्तिकरण की बातें सिर्फ कागजों तक ही न सीमित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया है।

8 लाख महिलाओं को रोजगार देने का किया वादा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए बड़े वादे करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी में 8 लाख महिलाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी। सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति होगी। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं के लिए 10 आवासीय खेल अकादमी, लड़कियों के लिए इवनिंग स्कूल खोले जाएंगे। प्रियंका ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का भी वादा किया।

40% महिलाओं को टिकट, सरकारी नौकरी देने का वादा

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। प्रियंका ने कहा कि हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। उन्होंने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है, जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण और सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।

महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं- प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। प्रियंका ने बताया कि इस घोषणा पत्र के छह हिस्से हैं- स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं को सस्ता ऋण, कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास, 10 हजार मानदेय, सहायता समूह को 4 फीसदी पर ऋण और राशन दुकानों में 50 फीसदी का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

महिलाओं को हर साल 3 गैस सिलेंडर फ्री देंगे- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी मिलेगी। महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी। हमने पुलिस बल में 25 फीसदी महिलाओं को नौकरी देने की घोषणा की है।