चुनाव

पापा के लिए वोट मांग रहे जुड़वा बच्चों को महीनों देख नहीं पाए थे राजा भैया, जेल में थे बंद जब बच्चों का हुआ था जन्म

Raja Bhiya Son जेल में बंद रहने के दौरान ही रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भावनी कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वर्ष 2003 में मुलायम सिंह यादव की सरकार बनने के बाद रघुराज प्रताप सिंह को सिविल हॉस्पिटल के वीवीआईपी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन इस दौरान तक रघुराज प्रताप सिंह ने अपने दोनों बेटों की शक्ल नहीं देखी थी।

2 min read
Feb 10, 2022

Raja Bhiya Son रघुराज प्रताप सिंह के जुड़वा बेटे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रघुराज प्रताप सिंह को कुंडा विधानसभा सीट पर जीत दिलाने के लिए बृजराज प्रताप सिंह व शिवराज प्रताप सिंह काफी सक्रिय हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं। दोनों जुड़वा बेटों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुंडा में इन दिनों बच्चे रघुराज प्रताप सिंह के लिए वोट मांगते हुए देखे जा रहे हैं। मीडिया को दिए गए बयान में गजराज प्रताप सिंह व शिवराज प्रताप सिंह लोगों से सहयोग करने की बात कह रहे हैं।

पैदाइस के दौरान जेल में थे राजा भैया

रघुराज प्रताप सिंह के दो जुड़वा बेटे हैं बड़े बेटे के नाम बृजराज व छोटे बेटे का नाम शिवराज प्रताप सिंह दोनों की पैदाइश के दौरान रघुराज प्रताप सिंह जेल में बंद हैं। बताते चलें वर्ष 2002 में मायावती तीसरी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी। जिसके बाद उन्होंने रघुराज प्रताप सिंह उनके पिता और सहयोगी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ कार्यवाही करते हुए किडनैपिंग व धमकी के मामले में तीनों को जेल में बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यवाही करते हुए तीनों के ऊपर प्रोविजन ऑफ टेररिज्म (पोटा) की कार्यवाही भी की थी। जिसके तहत रघुराज प्रताप सिंह 10 महीने तक यूपी की विभिन्न सात जेलों में बंद रहे थे।

मुलायम सरकार में बार आए थे राजा

जेल में बंद रहने के दौरान ही रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भावनी कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वर्ष 2003 में मुलायम सिंह यादव की सरकार बनने के बाद रघुराज प्रताप सिंह को सिविल हॉस्पिटल के वीवीआईपी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन इस दौरान तक रघुराज प्रताप सिंह ने अपने दोनों बेटों की शक्ल नहीं देखी थी। इसके बाद जब रघुराज प्रताप सिंह जब बेतीं पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटों की शक्ल देखी थी। अब यही बेटे अपने पिता रघुराज प्रताप सिंह को कुंडा विधानसभा सीट पर जीत दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Updated on:
10 Feb 2022 03:08 pm
Published on:
10 Feb 2022 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर