
सपा ने जारी की 12 की एक और लिस्ट, देखिये पूरी सूची
UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार दोपहर बाद 12 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस लिस्ट को अपलोड भी कर दिया है। लिस्ट के मुताबिक रायबरेली से आरपी यादव, चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल, मानिकपुर से वीर सिंह पटेल, प्रतापपुर से विजमा यादव, इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्या, इलाहाबाद दक्षिण से रईश चन्द्र शुक्ला, जैदपुर से गौरव रावत, हैदरगढ़ से राममगन रावत, मटेरा से मोहम्मद रमजान, कैसरगंज से मसूद आलम खान, भिन्गा से इन्द्राणी वर्मा और श्रावस्ती से मोहम्मद असलम राईनी को टिकट दिया है।
बुधवार सुबह तीन की थी उम्मीदवारों की घोषणा
इसके पहले पार्टी ने बुधवार सुबह अपनी तीन प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की थी। जिसमें अखिलेश यादव ने कौशांबी की सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से बीजेपी की तरफ से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ताल ठोंक रहे हैं। वहीं बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट में बदलाव किया गया है। अब स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से मैदान में होंगे। जानकारी के मुताबिक जब से आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे और बीजेपी आरपीएन को मौर्या के खिलाफ उतारने की तैयारी कर रही थी। तभी से स्वामी प्रसाद मौर्य सुरक्षित सीट तलाश रहे थे।
अभिषेक मिश्रा की बदली गई सीट
समाजवादी पार्टी में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा की सीट में बदलाव किया गया है। अभिषेक मिश्रा को उत्तरी विधानसभा सीट की जगह सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तरी विधानसभा सीट पर पूजा शुक्ला को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अब अभिषेक मिश्रा सरोजनीनगर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे। सरोजनी नगर सीट पर लंबे समय से ब्राह्मण चेहरे की डिमांड थी। अभिषेक मिश्रा को समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है।
Published on:
02 Feb 2022 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
