29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में अब तक किसने और कितनी बार बनाई 300 पार की सरकार

UP Assembly Election Results 2022 Live देर शाम तक स्थिति स्पष्ट होगी। जबकि सुबह के तीन चक्र की काउंटिंग में समाजवादी पार्टी और भाजपा में सीधी टक्कर देखने को मिली है। वहीं इस बार 18वीं विधानसभा में कौन कितनी सीटों से सरकार बनाएगा। ये भी आज रात में ही स्पष्ट हो जाएगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कितनी बार और कब किस पार्टी ने पूर्ण बहुमत के आंकड़ों को पार करते हुए 300+ सीटों के साथ सरकार बनाई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Mar 10, 2022

UP Elections Results 2022

UP Elections Results 2022

UP Assembly Elections Results 2022 Live उत्तर प्रदेश में जिस तरह से रुझान आ रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है, जैसे प्रदेश प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनने जा रही है। वो भी पूर्ण बहुमत के साथ।

ऐसे में इतिहास पर नजर डाले तो यहां बहुमत की सरकार बनाने वाली पार्टियों ने चार बार ही 300 का आंकड़ा करते हुए सरकार बनाई है। इसकी शुरुआत 1951 में हुए पहले चुनाव से हो गई थी। आज तक 300 पार करते हुए साकार बनाने वाली भाजपा, कांग्रेस, जनता पार्टी ही रही हैं। वर्ष 2017 में भाजपा ने 312 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी।

1991 में राम मंदिर आंदोलन में मिला पूर्ण बहुमत

भाजपा को सबसे ज्यादा 1991 में राम लहर में 221 सीटें मिली थी लेकिन 1951 में हुए सबसे पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 413 सीटों में से 388 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी। हालांकि यह रिकार्ड अभी तक नहीं टूट पाया है।

एमर्जेंसी के बाद भी कांग्रेस का जलवा बरकरार

इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में 1977 में जनता पार्टी ने 352 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी और कांग्रेस 47 पर सिमट गई। वहीं इसके बाद कांग्रेस फिर जिंदा हुई और 1980 में भी कांग्रेस ने 309 सीटें जीती थीं और तब भाजपा मात्र 11 सीटों पर थी।

कांग्रेस के नाम सबसे ज्यादा रिकार्ड

250 से 300 सीटों के बीच की जीत की करें तो इसमें में भी कांग्रेस का ही नाम आता है। 1957 में कांग्रेस ने 286 सीटें जीती थीं और इसके बाद 269 सीटें 1985 में जीती थीं, उस समय मात्र 16 सीटें ही भाजपा जीत पाई थी। वहीं 200 सीटों से 250 सीटें कई बार कई पार्टियों ने जीती है। 1962 में कांग्रेस ने 249, 1969 में कांग्रेस ने 211, 1974 में 215, 1969 में जनता दल ने 205, 1991 में भाजपा ने 221, 2007 में बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग का फोरमुला इस्तेमाल करते हुए 206 सीट हासिल की है। जबकि मायावती के इस फार्मूले को तोड़ते हुए साल 2012 में समाजवादी पार्टी 224 सीटें जीती थीं और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें थे।

यह भी पढे: अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई, रातों रात लग गई पूरे शहर में होर्डिंग

सबसे ज्यादा सीटें- पार्टी- सीटें- चुनाव का वर्ष

कांग्रेस 388 - 1951 गरीबी हटाओ

भाजपा- 312 - 2017 राम मंदिर का नारा, हिन्दुत्व हमारा

सपा- 224 - 2012 अखिलेश यादव का युवाओं का साथ

बसपा- 206 - 2007 मायवाती सोशल इंजीनियरिंग का फोर्मूला