11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : 66 और 32 में जंग, जसवंतनगर में बूढ़े शिवपाल यादव को टक्कर दे रहे युवा विवेक शाक्य

UP Assembly Elections 2022 : जसवंतनगर सीट पर 1996 में पहली बार सपा से शिवपाल सिंह यादव विधायक बने। उसके बाद 2002, 2007, 2012 और 2017 में लगातार शिवपाल ने जीत दर्ज की। हालांकि 2012 की अपेक्षा 2017 में शिवपाल की जीत का अंतर कम हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के युवा प्रत्याशी विवेक शाक्य ने दावा किया कि इस बार गुंडा और माफियाराज और अधिक मुक्ति दिलाने के लिए जसवंतनगर विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम फहरेगा।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Feb 02, 2022

jaswant.jpg

UP Assembly Elections 2022 : इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर देशभर की नजर टिकी है। यह इलाका समाजवादियों का गढ़ है। यहां से समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव पिछले छह चुनाव से जीतते आ रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला एक 32 साल के युवा से है। कांग्रेस ने वॉकओवर दे दिया है। भाजपा के विवेक शाक्य 66 साल के शिवपाल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अनुभव के सामने युवा जोश के चलते इस सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया है। बसपा से विजयेंद्र प्रताप सिंह लड़ाई को त्रिकोणात्मक बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले शिवपाल सिंह यादव सपा के चुनाव चिन्ह से जसवंतनगर के गांव-गांव में घूम रहे हैं। जबकि महज जिला पंचायत के चुनाव का अनुभव रखने वाले विवेक शाक्य भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे इस सीट पर पिछले कुछ चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां से भाजपा ही सपा को टक्टर देती दिखी है।

मोदी लहर में भी जीती थी सपा

जसवंतनगर विधानसभा सीट से अब तक मुलायम सिंह यादव के परिवार का ही कोई न कोई व्यक्ति चुनाव मैदान में उतरता रहा है। 2017 में मोदी लहर में भी सपा यहां से जीत दर्ज करने दर्ज करने में सफल हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के मनीष यादव को 52,616 वोटों से हराया था।

युवा जोश और अनुभव में टक्कर

2022 के विधानसभा चुनाव में 32 साल के युवा नेता विवेक शाक्य को भाजपा ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। जबकि राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई 66 वर्षीय शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

युवा जोश से भरपूर विवेक शाक्य

विवेक शाक्य जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के नगला भीखन के रहने वाले हैं। उनके पिता मनोज शाक्य इटावा के जाने माने समाजसेवी हैं। विवेक शाक्य साल 2012 से लगातार भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और इस दौरान मोदी सरकार के साथ योगी सरकार की योजनाओं को लेकर जनजागरण का काम किया है। विवेक के परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि है। विवेक के अनुसार उनके पास जसवंतनगर विधानसभा संयोजक के साथ सामाजिक संपर्क टोली प्रमुख का दायित्व है। इसी वजह से पूरा विधानसभा क्षेत्र न सिर्फ देखा हुआ है बल्कि लोग भलीभांति जानते हैं। उनका कहना है कि भाजपा और इटावा के संगठन भरोसा है।

ये भी पढ़े: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की नयी लिस्ट, मन्त्री स्वाती सिंह का टिकट कटा

अनुभवी राजनेता हैं शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हंै। साल 1996 से लेकर 2017 तक जसवंतनगर सीट से विधायक हैं। शिवपाल सिंह यादव मायावती सरकार के कार्यकाल में 2012 तक नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। 2017 में भतीजे अखिलेश यादव से हुई तकरार के यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से अलग दल बना लिया था। लेकिन 2022 के चुनाव में वे सपा के सिंबल से ही जसवंतनगर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल यादव इस सीट से लगातार 5 बार से विधायक हैं।

भाजपा ही रही है मुकाबले में

जसवंतनगर विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां कुल मतदाता 3,82,477 हैं। सीट पर पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या सर्वाधिक है। अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक भी हंै। 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से 126834 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के मनीष यादव उर्फ पतरे (74218 ) थे। बसपा के दुर्वेश कुमार शाक्य तीसरे नंबर पर थे। जसवंतनगर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख 40 हजार यादव, 45000 शाक्य, 16000 पाल बघेल, 85000 दलित, 42000 सामान्य (ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य) और 14000 मुसलमान हैं।