15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Elections 2021: राज्य में चुनाव प्रचार थमा, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal Assembly Elections 2021: राज्य में चुनाव प्रचार थमा, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को

West Bengal Assembly Elections 2021: राज्य में चुनाव प्रचार थमा, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। राज्य में 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान होना है। आपको बता दें कि यहां तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यूं तो भाजपा की नजर पांचों राज्यों में हो रहे चुनाव पर है, लेकिन पार्टी का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल पर है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत सभी दिग्गज नेताओं ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकी हुई है।

West Bengal Assembly Elections 2021: चुनाव आयोग ने पांच अफसरों को हटाया

आपको बता दें कि देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिम बंगाल की अगर बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ TMC और भाजपा के बीच है। वहीं, कांग्रेस वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।