
High Range Electric Car: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार अब तेज होती नज़र आ रही है। इस समय बाजार में कम बजट से लेकर प्रीमियम लग्जरी EV मौजूद हैं। हालाकि अभी तक बजट सेगमेंट के ग्राहक इससे दूर हैं लेकिन जल्द ही और भी किफायती मॉडल आपको मिलेंगे। लेकिन फिलहाल हम आपको उन तीन प्रीमियम लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी रेंज और फीचर्स आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। यहां हम आपको हुंडई, मर्सिडीज और किआ की EVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं...
Hyundai ioniq 5
हुंडई की यह दूसरी इलेक्ट्रिक कार हैजोकि हाल ही में भारत के लिए भी लॉन्च कर दी गई है। इसका डिजाइन, फीचर्स और रेंज आपको पसंद आ सकते हैं। इसमें 72.6 kwh की सिंगल बैटरी लगी है जोकि सिंगल चार्ज पे 631km की रेंज देने में सक्षम है। इस एसयूवी के साथ आपको 350kw DC फास्ट चार्जर के साथ इसे मात्र 18 मिनट में करीब 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। नई Hyundai ioniq 5 की कीमत 44.95 लाख रुपए है।
Kia EV6
SUV और MPV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद Kia ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 को पिछले साल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसमें 77.4 kwh की बैटरी पैक दी गई है। जिसे सिंगल मोटर के साथ कनेक्ट किया गया है, जो 229 bhp और 350nm की पावर जेनरेट करती है। फुल चार्ज में यह 528km की रेंज देती है। इसकी कीमत 59.95 लाख रुपए से शुरू होती है।
Mercedes-Benz EQS 580
यह इस लिए में न सिर्फ सबसे महंगी है बल्कि ज्यादा रेंज भी देती है। Mercedes-Benz EQS 580 कुछ समय पहले ही देश में आई है। इसमें 107.8 kwh की बैटरी पैक मिलता है जोकि सिंगल चार्ज पे 857km की रेंज देता है। इसमें दी गई मोटर 516 bhp की पावर और 855 nm की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वही इसकी कीमत करीब 1.55 करोड़ रुपए है।
Published on:
25 Jan 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
