MG Air Small Electric Car: भारत में अब तेजी से इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होना का सिलसिला तेज हो रहा है। अब कंपनियां यूटिलिटी और डेली जरूरत को ध्यान में रखते हुए छोटे और किफायती मॉडल पर फोकस करने में लगी हैं। इतना ही नहीं कई नए और मौजूदा ब्रांड्स भी इस सेगमेंट में एंट्री कर रहे हैं। ऐसे में अब MG Motor अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Air भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग की दौरान देखा भी गया है। कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश करेगी। यह 5 जनवरी को शो-केस की जायेगी।
MG Motor की Air एक छोटी ईवी है,जो इंडोनेशिया में मौजूद Wuling Air EV पर आधारित होगी। उम्मीद है इस कार में आपको Wuling Air EV जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस ईवी के कम्पोनेंट Tata AutoComp और Gotion से ले सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 4 सीटर होगी,लेकिन आपको इसमें सिर्फ 2 डोर की सुविधा ही मिलेगी। इसके साथ ही यह एक क्लीन डैशबोर्ड के साथ आएगी, जिसमें ड्यूल 10.25 इंच की स्क्रीन मिलेगी।
MG Air की चौड़ाई 1,505mm और लंबाई 1,631mm मिल जाएगी। पॉवरट्रेन की बात करें तो इस ईवी में Baojun E100, E200 & E300, Wuling Air EV और Hongguang Mini EV जैसे ऑप्शंस मिल कस्ते हैं। इसके साथ ही Wuling Air EV दो ऑप्शंस के साथ आती है,जिसमें 30kw और 50kw शामिल है। 30kw की मोटर के साथ यह ईवी करीब 200 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, 50kw मोटर के साथ यह कार 300 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

कितनी होगी कीमत?
Wuling Air EV के 30Kw वैरिएंट की कीमत IDR 250 मिलियन (लगभग 13.2 लाख रुपये) है। वहीं, 50Kw वाले वैरिएंट की कीमत करीब IDR 300 मिलियन(लगभग 15.9 लाख रुपये) है। कंपनी इस कार को जनवरी 2023 में लॉन्च करेगी।
Published on:
17 Nov 2022 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग