
Amazon’s self-driving car
Amazon self driving car: सेल्फी ड्राइविंग कारों की बातें काफी लंबे समय से हो रही है, इंटरनेशनल मार्केट में ये पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन भारत जैसे देश में अभी ये संभव नहीं है, लेकिन फिर भी सेल्फी ड्राइविंग कारों के बारे में लगातार बात हो रही है। इस तरह की कारों को बनाने पर कार कंपनियों का फोकस अब तेज हो रहा है। आने वाले समय में EVs और सेल्फी ड्राइविंग कारों का ही बोलबाला होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन (Amazon) ने 2020 में जोक्स (Zoox) नाम की कंपनी को खरीदा था। यह कंपनी सेल्फ ड्राइविंग कार रोबोटैक्सी (Robotaxi) पर काम कर रही है। इसे दिसंबर 2020 में पेश किया गया था। लेकिन खास बात यह है कि अभी कुछ समय पहले ही इस कार को पहली बार पब्लिक रोड पर टेस्ट किया गया है।
Zoox के मुताबिक 11 फरवरी को रोबोटैक्सी को कैलिफोर्निया के फोस्टर सिटी में कंपनी की एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग के बीच चलाकर देखा, ख़ुशी की बात यह रही कि टेस्टिंग में यह कार सफल रही। इस सेल्फ-ड्राइविंग कार ने एक मील की दूरी तय की। इतना ही नहीं इस कार में कंपनी के कर्मचारियों को भी बैठाया गया था।
16 घन्टे में होती है फुल चार्ज
इस कार के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 120kmph है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 16 घन्टे का समय लगता है जोकि काफी ज्यादा भी है । सिटी में इसे 56 kmph की स्पीड से चला कसते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ऐप के जरिए इसकी सर्विस देने की है। इसकी शुरुआत सैन फ्रांसिस्को (कैलिफोर्निया में भी) और लास वेगास (नेवादा) के शहरों में की जाएगी।
4 लोग बैठ सकते हैं
बताया जा रहा है कि इस कार फुली ऑटोनोमस व्हीकल के रूप में बनाया गया है। कार में किसी भी तरह के स्टीयरिंग या पैडल की सुविधा नहीं है। इस कार में 4 लोग बैठ सकते हैं। ये लोग आमने सामने 2-2 करके बैठ पाएंगे। इसमें दो बैटरी पैक दिए गए हैं, जिसमें सीटों के नीचे हैं।
Published on:
15 Feb 2023 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
