
Electric Cars
देश ही नहीं, दुनियाभर में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से सभी परेशान हैं। पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से लोगों को बजट तक बिगड़ जाता है। पेट्रोल-डीज़ल के महंगा होने की वजह से दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड बढ़ी है। भारत (India) भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस क्रेज़ से अछूता नहीं रहा और पिछले 2 साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट और ग्राहक वर्ग भी तेज़ी से बढ़ा है। मेट्रो शहरों में सड़कों पर ज़्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देखे जाते हैं। हाल ही में दिल्ली (Delhi) में पिछले साल के आखिरी महीने में बिके इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का आँकड़ा सामने आया है।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल का बना नया रिकॉर्ड
दिसंबर 2022 में देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल का एक नया रिकॉर्ड बना। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के आखिरी महीने में दिल्ली में कुल 7046 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिके। इनमें इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- कार के टायर की बदबू को न करें नज़रअंदाज़, परेशानी से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
सेल में 86% का हुआ इजाफा
दिल्ली में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल में इजाफे की बात की जाएं, तो दिसंबर 2021 में हुई सेल के मुकाबले दिसंबर 2022 में 86% ज़्यादा सेल हुई। दिल्ली में दिसंबर 2022 में हुई 7046 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल भारत में एक महीने में किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हुई सेल से काफी ज़्यादा है।
EV पॉलिसी का हुआ फायदा
दिल्ली में आई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी भी राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल बढ़ाने के पीछे बड़ी वजह रही। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी देने, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन्स की संख्या में बढ़ोत्तरी आदि फैक्टर्स से ग्राहक वर्ग भी तेज़ी से बढ़ा।
दिल्ली के यातायात मंत्री ने कही बड़ी बात
दिल्ली के यातायात मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि दिल्ली हमेशा से ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट करने में आगे रहा है। कैलाश गहलोत ने दिल्ली को देश की राजधानी होने के साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की राजधानी भी बताया।
यह भी पढ़ें- Mahindra करने वाली है Thar का किफायती वर्ज़न लॉन्च, इस तारीख को मार्केट में कर सकती है एंट्री
Published on:
05 Jan 2023 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
