
Electric Flying Car
उड़ने वाली कार हमेशा से ही लोगों का सपना रही है। लम्बे समय तक सिर्फ एक कॉन्सेप्ट के तौर पर ही इसे देखा जाता रहा है, पर अब यह सिर्फ एक कॉन्सेप्ट तक ही सीमित नहीं रहा। चीन ने कुछ समय पहले ही एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का निर्माण किया था। अब हाल ही में इस कार ने अपनी पहली ऑफिशियल उड़ान भरी है।
डिज़ाइन
चीन की Xpeng Inc नाम की एक ऐविएशन कंपनी ने फ्यूचरस्टिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए X2 नाम की इस उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया है। यह एक 2 सीटर वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग व्हीकल है, जिसकी हर साइड में 2 और कुल 8 प्रोपेलर (पंखनुमा यन्त्र) लगा हुआ है, जिससे इसे उड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह 35 मिनट के लिए 560 किलोग्राम वज़न भी उठा सकती है।
यह भी पढ़ें :- ICC T20 World Cup: यह होगी टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार
दुबई में भरी पहली उड़ान
इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार X2 ने दुबई में अपनी पहली उड़ान भरी हैै। यह अभी भी टेस्टिंग के चरणों में और फिलहाल खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हैै।
130kmph की स्पीड से हवाई यात्रा संभव
जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की मदद से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई यात्रा करना संभव होगा। यह पूरी तरह से फ्यूल एफिशिएंट है।
यह भी पढ़ें :- Maruti Suzuki की इस नई कार का लुक आया सामने, मिलेगी बेहतरीन डिज़ाइन और कीमत होगी इतनी
Published on:
12 Oct 2022 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
