11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

कम खर्च में चार्ज करें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फॉलो करें ये आसान टिप्स

Electric Vehicles Charging Tips: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड किसी से छिपी नहीं है। भारत में भी यह ट्रेंड काफी तेज़ी से चल रहा है। यूँ तो इन्हें चार्ज करने में बहुत ज़्यादा खर्च नहीं आता, पर कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके इसे कम किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
electric_cars.jpg

Electric Cars

पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमत भारत में ही नहीं, दुनियाभर में चिंता की बड़ी वजह है। इसी वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीज़ल की तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चलाने के लिए ज़्यादा खर्च नहीं होता। सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और सब्सिडी देती है। इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने में ज़्यादा कॉस्ट भी नहीं लगती। पर इस चार्जिंग कॉस्ट को और भी कम किया जा सकता है।

चार्जिंग कॉस्ट को कैसे करें कम?

यूँ तो इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग कॉस्ट ज़्यादा नहीं आती, पर फिर भी इसे और कम किया जा सकता है। कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके कम खर्च में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज किया जा सकता है। आइए नज़र डालते हैं उन आसान टिप्स पर।

1. बैट्री को पूरी खाली न होने दे

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग कॉस्ट को कम करने के लिए इसकी बैट्री को कभी भी पूरी खाली होने नहीं देना चाहिए। पूरी खाली होने पर इसे चार्ज करने में ज़्यादा समय लगता है और इससे इसकी चार्जिंग कॉस्ट भी बढ़ती है। ऐसे में हमेशा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री का कुछ हिस्सा बचाकर रखना चाहिए।


यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki अपनी 17,362 गाड़ियाँ करेगी रिकॉल, जानिए वजह

2. धूप में न करें चार्ज

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को कभी भी धूप में चार्ज नहीं करना चाहिए। धूप में चार्ज करने से चार्जिंग में ज़्यादा समय लगता है। इसकी वजह है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लगी बैट्री, जो लिथियम आयन की होती है। धूप में यह ज़्यादा गर्म हो जाती है और ओवरहीटिंग की वजह से इसकी चार्जिंग में ज़्यादा समय लगता है, जिससे चार्जिंग कॉस्ट भी बढ़ती है। बैट्री के ओवरहीट होने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।

3. सही केयर

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सही केयर से इसकी बैट्री पर ज़्यादा प्रेशर नहीं पड़ता। इससे इसकी कंडीशन सही बनी रहती है, जिससे चार्जिंग में समय भी ज़्यादा नहीं लगता। इससे कम खर्च में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज किया जा सकता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सही केयर और मेंटेनेंस रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- शानदार फीचर्स के साथ Citroën की पहली इलेक्ट्रिक कार ë-C3 हुई भारत में पेश, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग