
Kia EV6
Kia EV6 Launch Date Revealed : किआ इंडिया भारतीय बाजार में 2 जून 2022 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। जिसे किआ EV6 कहा जा रहा है। कंपनी अपनी पहली ईवी को सीबीयू (पूरी तरह से निर्मित) मार्ग के माध्यम से देश में उतारेगी। बता दें, EV6 के लिए आधिकारिक बुकिंग 26 मई 2022 से शुरू होगी। वहीं लीक हुए ब्रोशर स्कैन के अनुसार नई किआ इलेक्ट्रिक कार को 77.4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ GT-Line ट्रिम में ब्रिकी के उपलब्ध कराया जाएगा। इसका RWD मॉडल सिंगल चार्ज में 528km (WLTP साइकिल) की इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम होगा। वहीं AWD वैरिएंट करीब 425km तक की रेंज देगा।
4.5 मिनट की चार्जिंग
दिलचस्प बात यह है कि नई किआ इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी जिसके जरिए इसके बैटरी पैक को 4.5 मिनट से भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 350kW और 50kWH फ़ास्ट चार्जर के विकल्प भी होंगे जो इसकी बैटरी को क्रमशः 18 मिनट और 73 मिनट में 10-18% चार्ज करने में सक्षम बनाते हैं। ईवी6 खरीदारों को चुनने के लिए दो मोटर सेटअप मिलेंगे जिनमें आरडब्ल्यूडी के साथ एक मोटर और एडब्ल्यूडी सिस्टम के साथ एक दोहरी मोटर शामिल है। स्पीड की बात करें तो Kia EV6 3.5 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
5 कलर विकल्प के साथ होंगे ये फीचर्स
किआ EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कुल लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 4695 मिमी, 1890 मिमी और 1550 मिमी है, और कार में चुनने के लिए आपके पास पांच बाहरी रंग विकल्प रनवे रेड, स्नो व्हाइट पर्ल, मोनोस्केप, यॉट ब्लू और ऑरोरा ब्लैक पर्ल होंगे। जैसा कि हमनें बताया Kia EV6 GT-Line AWD ट्रिम को ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 14-स्पीकर मेरीडियन ऑडियो सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और ऑटोमैटिक फ्लश फिटिंग डोर हैंडल के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सुरक्षा के लिहाज से 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल एसेंट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट की पेशकश करेगी। रिपार्ट हैं, कि Kia EV6 को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
कीमत पर अपडेट
इस कार का डिजाइन बेहद ही आकर्षक होगा। जिसमें एलईडी हेडलैंप, एक चौड़े एयर डैम के ऊपर एक स्लिक ग्रिल, 19 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी टेल लाइट और बूट-लिड की लंबाई पर चलने वाला एक लाइट बार और शार्क-फिन एंटीना शामिल है। कीमत की बात करें तो इस रेंज और कई हाई टेक फीचर्स के साथ यह कार प्रीमियम ईवी सेगमेंट का रुख करेगी। लेकिन इसकी कीमत 50 लाख के भीतर तय की जा सकती है। ध्यान दें, कि इस अपकमिंग Kia E6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को भारत में CBU मॉडल के तौर पर लाया जाएगा। हालांकि, किआ जल्द ही किआ EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को असेंबल करने के लिए जगह बनाने के लिए आंध्रप्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार कर सकती है।
Updated on:
24 May 2022 09:41 am
Published on:
24 May 2022 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
