13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए अवतार में Lambretta की फिर से हो रही है वापसी, भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर

Lambretta दुनिया भर में पने स्टायलिश और बल्कि लुक के साथ ही एडवांस फीचर्स के लिए मशहूर हैं। कंपनी का कहना है कि, पहले ICE इंजन मॉडलों के पेश किया जाएगा इसके बाद आगामी 2024 तक कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटरों को भी लॉन्च करेगी।

2 min read
Google source verification
lambretta_scooter-amp.jpg

Lambretta scooter

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड की फिल्मों में लैंब्रेटा (Lambretta) स्कूटर का चलन खूब था। इस स्कूटर की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस स्कूटर पर गाने भी बनाए जा चुके हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की कई पुरानी फिल्मों में इस स्कूटर को खूब दौड़ाया गया है। अब एक बार फिर से ये इटैलियन स्कूटर ब्रांड भारत में दस्तक देने को तैयार है, लेकिन इस बार ये केवल ICE इंजन ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक अवतार में भी फर्राटा भरेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Lambretta भारत में बर्ड मोबिलिटी की साझेदारी में एक बार फिर से एंट्री करने जा रही है और इस बार कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटरों को यहां के बाजार में उतारेगी।


ET Auto को दिए गए अपने साक्षात्कार में इनोसेंटी एसए के मालिक, वाल्टर शेफ़रहान, जो वैश्विक स्तर पर लैंब्रेटा ब्रांड के मालिक हैं, ने कहा कि, कंपनी अगले पांच वर्षों में बर्ड ग्रुप के साथ भारत में तकरीबन 200 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। भारतीय बाजार में इनोसेंटी एसए के 200 cc और 350 cc के बीच क्षमता वाले हाई-पावर स्कूटर- G, V और X मॉडल की एक विस्तृत रेंज को यहां के बाजार में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी आगामी 2024 तक इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश करेगी।


शेफ़रहान ने मीडिया से कहा कि, “ब्रांड की आत्मा भारत में है और जनता के बीच इसकी जबरदस्त आत्मीयता है। हम अतीत के जादू को फिर से बनाना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य इसे अपनी टॉप-एंड रेंज के साथ भारत में स्कूटरों की फेरारी बनाना है।" यानी कि कंपनी अपने स्कूटरों के बेस्ट मॉडल रेंज को बाजार में पेश करेगी। फेरारी बनाने से ये साफ है कि, कंपनी अपने लग्ज़री फीचर्स से लैस मॉडलों को पेश करेगी।


इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी की स्थानीय उत्पादन की योजना है, जो घरेलू बाजार इटली सहित दुनिया भर में निर्यात पर भी फोकस करेगी। यहां ये जानना भी जरूरी है कि, ये स्कूटर उच्च श्रेणी के होंगे और ये भारत में मौजूद महंगे स्कूटरों की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत प्रीमियम होने की संभावना है। इस ज्वाइंट वेंचर में 51 प्रतिशत स्वामित्व लैंब्रेटा के पास होगा, और शेष 49 प्रतिशत बर्ड समूह के पास होगा। लम्ब्रेटा के स्कूटर दुनिया भर में अपने स्टायलिश और बल्कि लुक के साथ ही एडवांस फीचर्स के लिए मशहूर हैं।