4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MG Comet EV के सभी वेरिएंट की कीमतों का हुआ खुलासा, 519 रुपये में चलेगी पूरा महीना

MG Comet EV Full Price revealed: आज MG ने नई Comet PACE के सभी वैरिएंट की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। यह कार कुल 3 वेरिएंट में आई हैं। इसे खास सिटी यूज़ के लिए बनाया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 230 किलोमीटर की रेंज देती है।

3 min read
Google source verification
mg_comet.jpg


MG Comet EV Full Price:
भारत में अभी हाल ही में MG Comet EV लॉन्च हुई है, जोकि अपने डिजाइन से लेकर रेंज और स्पेस के लिए खूब पसंद की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है, लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने सिर्फ इसकी सिर्फ शुरूआती कीमत के बारे में ही बताया था, लेकिन आज MG ने नई Comet PACE के सभी वैरिएंट की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। यह कार कुल 3 वेरिएंट में आई हैं। इसे खास सिटी यूज़ के लिए बनाया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 230 किलोमीटर की रेंज देती है। आइये जानते हैं इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतें और वारंटी प्लान के बारे में...


कीमत और वेरिएंट



वारंटी और Buyback प्लान:

नई MG Comet इलेक्ट्रिक कार पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है, साथ ही 3 लेबर फ्री सर्विस, और 8 साल की बैटरी पर वारंटी भी मिल रही है, इतना ही नहीं अगर आप इस कार को 3 साल इस्तेमाल करके वापस कंपनी को देते हैं तो इसका कुल 60% अमाउंट आपको Buyback प्लान के तहत भी मिलेगा, लेकिन उसमें कुछ कंपनी की कंडीशन भी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: इन 5 SUVs को खरीदने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़




डिजाइन:

नई MG Comet की सबसे बड़ी खूबी इसका स्टाइलिश डिजाइन है। यह बाहर से कॉम्पैक्ट जरूर है लेकिन भीतर से इसमें जबरदस्त स्पेस है। जब आप इस कार में बैठेंगे तो आपको खुद ही अंदाजा लग जाएगा। सबसे बड़ी खास बात यह है कि नई Comet एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है, और यह सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। यानी सेफ होने के साथ यह काफी स्ट्रोंग भी है। इस कार की लबाई 3 मीटर से भी कम है। इस इलेक्ट्रिक कार में कनेक्टिंग एलईइडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ ही एलईडी टेललैंप भी दिए गए हैं।



स्पेस और फीचर्स:

इस इलेक्ट्रिक कार में फीचर्स की भरमार है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले का सपोर्ट मिलता है। 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसके स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल बटन्स मिलते हैं और इनका डिज़ाइन iPad की तरह है। केबिन को कंपनी ने स्पेस ग्रे थीम से सजाया है। सीट्स आरामदायक हैं। लेग रूम के लिए काफी जगह आपको मिलती है।

इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं। नई MG Comet में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। इसमें वैसे तो 5 लोगों के बैठने की जगह है लेकिन 4 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और डिजिटल ब्लूटूथ Key समेत कई और खूबियां हैं।



सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर की रेंज:

नई MG Comet में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें लगी बैटरी फुल चार्ज पर 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है।

यह भी पढ़ें: होंडा की नई SUV Elevate जून में होगी लॉन्च



512 रुपये के खर्च में चलेगी पूरा महीना:

MG के मुताबिक 512 के खर्च 1000किलोमीटर तक चलेगी, यानी अगर आप एक दिन में 33 किलोमीटर का सफर करते हैं तो आप इसे पूरे महीने इस्तेमाल कर सकते है। यानी यह कार आपके पेट्रोल-डीजल पर खर्च होने वाले हजारों रुपये की खूब बचत कर सकती है।


Story Loader