
MG Wuling Mini EV Cabrio Electric Convertible
MG Motor ने अपनी मशहूर मिनी इलेक्ट्रिक कार MG Air EV के नए कन्वर्टिबल अवतार को पेश किया है। इस छोटी कार के रेगुलर मॉडल को हाल ही में इंडियन मार्केट में भी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। चीन के बाजार में बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है, कंपनी हर महीने इसके 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री करती है और अब इसके कन्वर्टिबल वर्जन से और भी उम्मीदे हैं। ये कंपनी द्वारा शंघाई मोटर शो में पेश की गई कॉन्सेप्ट मॉडल पर ही बेस्ड है। दिलचस्प बात ये है कि ये कार महज 3 मीटर लंबी है, जो कि इसे एक क्युट लुक देता है। भले ही ये कार साइज़ में छोटी हो लेकिन कंपनी ने इसमें लग्ज़री इंटीरियर दिया है, जो कि तकरीबन सभी एडवांस फीचर्स से लैस है।
आमतौर पर, भारतीय बाजार में तकरीबन 4 मीटर लंबी कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। यहां के बाजार की छोटी कार Alto 800 की बात करें तो वो भी तकरीबन 3,445 mm लंबी है वहीं रेनॉल्ट की क्विड की लंबाई 3,731 mm है। लेकिन एमजी की इस छोटी कन्वर्टिबल कार के साइज की बात करें तो ये, एमजी मिनी ईवी कैब्रियोलेट महज 3,059 मिमी लंबी, 1,521 मिमी चौड़ी, 1,614 मिमी उंची और इसमें 2,010 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है।
इसमें सी-शेप एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और एलईडी हेडलाइट्स, बम्पर में एक मिड साइज़ बुलेट के आकार का एलईडी डीआरएल, स्टाइलिश अलॉय व्हील, एक्स-शेप की एलईडी टेललाइट्स और आकर्षक इंटीरियर के साथ बहुत कुछ मिलता है। हालांकि इसमें सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन नहीं दिया गया है और इसमें बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें आईआरवीएम के पास एक रिमोट की, फ्रंट पावर विंडो और रूफ कंट्रोलिंग बटन भी मिलते हैं और थोड़ा और आकर्षक बनाने के लिए, न्यू एमजी मिनी इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल में फ्रेमलेस दरवाजे भी मिलते हैं।
इसमें एमजी एयर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के ही तर्ज पर की लंबी दूरी के लिए 26 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 40 bhp की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार लगभग 150 किलोमीटर से 200 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इस कन्वर्टिबल कार में दो लोगों के बैठने की व्यवस्था दी गई है, और दोनों सीट्स के हेडरेस्ट के पीछे स्पोर्ट कारों की तरफ पैनल दिए गए हैं। इसमें फंकी कलर्स और हेड-प्रोटेक्टिंग ब्रेसेस भी मिलते हैं। हालांकि भारत में लॉन्च की संभावना नहीं है।
Published on:
03 Sept 2022 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
