
सांकेतिक तस्वीर
इस समय टाटा मोटर्स (tata motors) तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है और साथ ही साथ लॉन्च भी कर रही है। कंपनी अन्य ब्रांड की तुलना में बहुत महंगी EV न उतार कर बजट सेगमेंट में मॉडल ला रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका फायदा उठा सकें। इस समय टाटा के पास किफायती दाम में Tigor इलेक्ट्रिक और Nexon इलेक्ट्रिक जैसे मॉडल मौजूद हैं और बिक्री के मामले में भी ये खूब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं यानी इनकी बिक्री हर महीने काफी बढ़िया हो रही है।
ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए अब कंपनी कम बजट में एक और सस्ती EV ला रही है। सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है। आगमी EV टाटा पंच (Tata Punch EV) होगी और जिसके आने की पूरी सम्भावना है। कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि इस नए EV मॉडल की टेस्टिंग की जा रही है। अब यदि ऐसा हुआ तो यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV बन सकती है।
फुल चार्ज में चलेगी 300km!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Tata Punch EV में भी Nexon EV और Tigor EV की तरह ही Ziptron टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। नई Punch EV में 55Kw का इलेक्ट्रिक मोटर और 26kW की लीथियम आयन बैटरी पैक मिल सकता है। यह इंजन 74bhp पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। माना जा रहा है कि नई Tata Punch EV फुल चार्ज में 300 km तक की रेंज दे सकती है। इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दिया जाएग।
किफायती दाम
मौजूदा समय को देखते हुए और सोर्स भी यही बता रहे हैं कि नई Tata Punch EV)की संभावित कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। वैसे अभी तक कंपनी की तरफ से Punch EV को लेकर किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की है। इस समय EV मार्केट में टाटा की Nexon EV और Tigor EV को खूब पसंद किया जा रहा है। नई Punch EV को इसी साल पेश किया जा सकता है।
Updated on:
03 Sept 2022 05:09 pm
Published on:
02 Sept 2022 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
