
Tata Motors to Launch Cheapest Electric Car Tiago EV Soon - Pic Courtesy: Drivespark
Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स ने आज वर्ल्ड ईवी डे के मौके पर अपने पोर्टफोलियो में एक और नए इलेक्ट्रिक कार को शामिल करने की घोषणा की है। Tata Motors ने आज शुक्रवार को कहा है कि वो पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए अपने मशहूर हैचबैक टियागो के इलेक्ट्रिक संस्करण को इस महीने के अंत में पेश करेगी। नई इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के बाद टाटा मोटर्स की तीसरी इलेक्ट्र्रिक कार होगी। नई टियागो ईवी टाटा के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में भी पेश की जाएगी, यानी कि ये फिलहाल देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।
टाटा ने अपने टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) के माध्यम से 2030 तक 30% इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्रा ने टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने विश्व ईवी दिवस 2022 पर नवीनतम घोषणा करते हुए कहा कि, "आज, हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि हम अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा एक नए टियागो ईवी के एंट्री के साथ कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने एक व्यापक इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो बनाने की दिशा में तीन चरण के अपने प्लान की घोषणा की थी। बता दें कि, टाटा मोटर्स ने अगले पांच वर्षों में 10 इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने का लक्ष्य रखा है, जो कि अलग-अलग बॉडी टाइप और सेग्मेंट में शामिल होंगे। फिलहाल, टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन निर्माता कंपनी है, टाटा नेक्सॉन ईवी देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है।
यह भी पढें: CNG और LPG किट को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! कार मालिकों की होगी बल्ले
शैलेश चंद्रा का कहना है कि, "कंपनी एक आरामदायक सफर, साइलेंट केबिन और लो-कॉस्ट वाली इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण कर रही है, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच हर किसी तक हो।" इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार भी तेजी से काम कर रही है। वहीं राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों की घोषणा कर ईवी खरीदारी को औेर भी आसान बनाने में लगे हैं। हाल ही में पंजाब राज्य सरकार ने भी अपने स्टेट में नई इलेक्ट्रिक व्हीलक पॉलिसी को लागू किया है, जिसका सीधा लाभ इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों को मिलेगा।
टाटा पेश कर चुकी है कई कॉन्सेप्ट:
हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो के पावर को दिखाने के लिए कई नए कॉन्सेप्ट मॉडलों को पेश किया था, जिसमें Avinya और Curvv कॉन्सेप्ट शामिल थें। ये दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं और कंपनी इन पर काम कर रही है, उम्मीद है कि जल्द ही इनके प्रोडक्शन रेडी मॉडलों को बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। टाटा मोटर्स की आने वाली नई Tiago EV कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी, जो कि आसानी से आम लोगों तक पहुंचेगी। फिलहाल कंपनी ने इसके मैकेनिज्म, मोटर या बैटरी पैक के बारे में कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
Published on:
09 Sept 2022 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
