25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में कब आएगी नई Tata Punch EV, कंपनी ने किया कंफर्म! इतनी होगी कीमत

इस समय Tata के पास Tiago EV, Tigor EV, Nexon EV Prime और Nexon EV MAX जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और मॉडल शामिल हो रहा है। जी हां Tata Punch EV अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है।

2 min read
Google source verification
tata_punch_ev_launch.jpg

Tata punch ev: भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में टाटा मोटर्स इस समय सबसे आगे है। इस समय कंपनी के पास Tiago EV, Tigor EV, Nexon EV Prime और Nexon EV MAX जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और मॉडल शामिल हो रहा है। जी हां Tata Punch EV अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। Tata Motors ने भी Punch EV को कंफर्म कर दिया है।

यानी अब आपको एक सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की सवारी करने का मौका मिलेगा। इस मॉडल से जुड़ी कई जानकारियां हमारे सामने आई हैं। सोर्स के मुतबिक Tata Punch EV लॉन्च होने के बाद भारत की पहली Electric EV Micro SUV होगी। इस बार की जानकारी कंपनी की तरफ से मिली हैं। इस समय भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV है और इसकी कीमत भी 10 लाख रुपये से कम हैं।

Tata Punch EV कब लॉन्च होगी इस बारे में कंपनी की तरफ से जानकारी मिली है कि इसे अगले साल (2023) जुलाई के बाद लॉन्च किया जायगा। सोर्स के मुताबिक Punch EV की कीमत भी 10 लाख से कम होने की सम्भावना है। वैसे प्रोडक्शन मॉडल रेडी है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि इस नए EV मॉडल की टेस्टिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें: सर्दी में गाड़ी की बैटरी करने लगी है परेशान! तो इन बातों का रखें खास ध्यान! वरना इंजन में भी हो सकती है दिक्कत


फुल चार्ज में चलेगी 300km!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Tata Punch EV में भी Nexon EV और Tigor EV की तरह ही Ziptron टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। नई Punch EV में 55Kw का इलेक्ट्रिक मोटर और 26kW की लीथियम आयन बैटरी पैक मिल सकता है। यह इंजन 74bhp पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। माना जा रहा है कि नई Tata Punch EV फुल चार्ज में 300 km तक की रेंज दे सकती है। इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दिया जाएग।