7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tata लेकर आ रही है 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, कम कीमत में मिलेगी लंबी ड्राइविंग रेंज

टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में नेक्सॉन ईवी को अपडेट करने की योजना बना रही है, इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

2 min read
Google source verification
tata_sierra_ev-amp.jpg

Tata Sierra

देश के बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में टाटा मेाटर्स जल्द ही कई वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, इस क्रम में जहां हम मौजूदा मॉडल के इलेक्ट्रिक वर्जन देखेंगे वहीं कुछ नए मॉडल भी शामिल होंगे। आप परिचति हैं, कि टाटा नेक्सॉन वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, और सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के लिए कंपनी 4 नए मॉडल लॉन्च करने पर विचार बना रही है, आइए विस्तार से बताते हैं टाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की पूरी डिटेल

Tata Nexon EV Facelift
अपडेटेड टाटा नेक्सॉन ईवी टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में नेक्सॉन ईवी को अपडेट करने की योजना बना रही है, इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई नेक्सॉन मामूली स्टाइलिंग परिवर्तनों के साथ लंबी ड्राइविंग रेंज के लिए जानी जाएगी। उम्मीद है कि अपडेटेड टाटा नेक्सॉन ईवी इस साल के मिड में अपनी शुरुआत करेगी।

Tata Blackbird EV
घरेलू निर्माता हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने के लिए एक नई मिडसाइज एसयूवी पर काम कर रही है। यह आगामी मॉडल Nexon के X1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, और यह एक कूप टाइप SUV होगी। माना जा रहा है, कि यह कार सबसे पहले ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च होगी। जिसके बाद ICE वर्जन में इसे उतारा जाएगा। इस नई एसयूवी को भारत में अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Tata Altroz EV
टाटा अल्ट्रोज़ ईवी को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था, लेकिन इसका अभी तक उत्पादन शुरू नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कार निर्माता इस साल के अंत में इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को लॉन्च करेगी। जिसे बड़े बैटरी पैक से लैस किया जाएगा।

Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स ने 2020 ऑटो एक्सपो Sierra EV कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था, जिसने काफी चर्चा बटोरी । टाटा सिएरा ईवी को सिग्मा प्लेटफॉर्म द्वारा रेखांकित किया जाएगा, जो कि ब्रांड के ओमेगा प्लेटफॉर्म का एक ईवी वर्जन है, इस कार को 2025 से पहले कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।