
Volvo C40 Recharge
Volvo C40 Recharge: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में अब तेजी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि नई-नई पैसेंजर कारें लॉन्च हो रही हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब वॉल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है, जोकि भारत के लिए ही कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है। कंपनी ने नई Volvo C40 Recharge को बाजार में उतारा है। जो लोग एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी की तलाश में हैं उन्हें लुभाने की तैयारी की है कंपनी ने। फिलहाल Volvo C40 Recharge से पर्दा उठाया है, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा इस साल अगस्त में होगा, और तभी पता चलेगा आखिर कितने दाम चुकाने होंगे, इसकी डिलीवरी सितंबर 2023 में शुरू होगी।
लेकिन उससे पहले ये पता चल ही गया है कि नई वॉल्वो C40 रिचार्ज फुल चार्ज करने पर 530 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी और साथ ही यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...
फुल चार्ज में चलेगी 530 किलोमीटर:
Volvo C40 Recharge में 78kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह एक बार चार्ज करने पर 530 किमी की रेंज देती है। और यह रेंज WLTP-प्रमाणित है। इसे सिंगल AWD वर्जन और डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा यह 408 hp की पीक पावर और 660 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 4.7 सेकंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है। यह कार 150kW डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है, कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को महज 27 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
Volvo C40 Recharge के फीचर्स:
बात करें फीचर्स की तो नई वॉल्वो C40 रिचार्ज मौजूदा XC40 रिचार्ज का कूपे वर्जन है। यह क्रिस्टल वाइट, ऑनिक्स ब्लैक, फ्यूजन रेड, क्लाउड ब्लू, सेज ग्रीन और जॉर्ड ब्लू जैसे 6 कलर्स में आई है। इसमें बॉडी-कलर्ड क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेस, थोर के हैमर से इंस्पायर्ड एलईडी हेडलैंप, वर्टिकल एलईडी टेललैंप, 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। इसके अलावा इसमें ब्लैक थीम वाला केबिन, 9 इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेंट और प्ले स्टोर का इन-बिल्ट सुविधा, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Volvo C40 Recharge की संभावित कीमत:
जैसा कि शुरुआत में ही हमें आपको बताया कि नई Volvo C40 Recharge की डिलीवरी सितंबर में शुरू होगी। भारत में इसकी संभावित कीमत करीब 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की है। कंपनी का कहना है कि साल 2040 तक वह अपनी सारी गाड़ियों का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देगी। जानकारी के लिए बता दें कि लग्जरी ईवी सेगमेंट में वॉल्वो का मार्केट शेयर 25 पर्सेंट है और कंपनी इसे और ज्यादा बढ़ाने की कोशिश में है।
यह भी पढ़ें: भारत में लोग जमकर खरीद रहे हैं ये 5 SUV
Published on:
14 Jun 2023 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
