
Yamaha E01
जापान की वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने हाल ही में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Neo और E01 को पेश किया। इन दोनों स्कूटर्स को जल्द ही ब्रिकी के एि उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले कि आप भारतीय लॉन्च पर विचार करें तो बता दें, कि Yamaha ने भारत में डीलरों को ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाए हैं। हालांकि लॉन्च पर फिलहाल कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ईवी को भारतीय बाजार में दिखाना इस बात के संकेत जरूर देता है, कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस जापानी निर्माता के रडार पर है।
Yamaha E01 एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, चुनिंदा जापानी मीडिया को पहले से ही इस ई-स्कूटर की टेस्ट राइड मिल चुकी है, जिसमें इस स्कूटर की एलसीडी इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ रेंज को लेकर जानकारी दी गई है। खबरों की मानें तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 70 से 100km तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसमें तीन राइडिंग मोड इको, नॉर्मल और पावर उपलब्ध हैं। यूरोपीय नियमों को ध्यान में रखते हुए, यह संभावना है कि Light Electric scooter regulatory के अनुरूप E01 में 11kW पर 15hp की पावर दी जाएगी।
Yamaha के इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है, कि इसकी टेस्टिंग दुनियाभर में शुरू हो चुकी हैं, और यह दुनियाभर में सभी तरह की कई परिस्थितियों और मौसम में टेस्टिंग से गुजरेगा। इस स्कूटर को खासतौर पर सिटी मॉबिलिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। वहीं उम्मीद है, कि कंपनी इसकी टॉप स्पीड को 100 किमी प्रति घंटे के आसपास रखेगी। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन चार्जिंग ऑप्शन दिए जाएंगे। इनकी बदौलत स्कूटर को घर पर चार्ज करने के लिए वॉल चार्जर, एक फास्ट चार्जर और 110 से 240 वोल्ट एसी चार्जिंग का विकल्प मिलेगी। फास्ट चार्जर की मदद से यह स्कूटर एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
Updated on:
24 Apr 2022 10:34 am
Published on:
24 Apr 2022 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
