5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यभारित कर्मचारियों को तौहफा, बनेगा अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान

राज्य सरकार अपने एक लाख कार्यभारित कर्मचारियों के लिए भी अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान तैयार करने में जुटी हुई है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Aug 16, 2016

meeting, employee, worker, strike,

meeting, employee, worker, strike,

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कार्यभारित कर्मचारियों को एक तौहफा दिया है। राज्य सरकार अपने एक लाख कार्यभारित कर्मचारियों के लिए भी अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान तैयार करने में जुटी हुई है। इस बारे में सरकार ने तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस बारे में तैयार किए गए मसौदे को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंजूरी दे दी है। कर्मचारी संगठनों द्वारा पिछले दस साल से रेगुलर कर्मचारियों की तरह अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान करने की मांग की जा रही थी।

प्रदेश में 25- 30 साल से पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जल संसाधन समेत अन्य विभागों में ऐसे कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से कुछ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कार्यभारित संवर्ग में नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें

image