21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खान-कपूर भी पड़े फीके! ‘राजा शिवाजी’ बनकर 10 साल के राहिल ने परफॉर्मेंस ने मचाया तहलका

Rahyl acting debut: 10 साल के राहिल ने अपनी अदाकारी से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने बॉलीवुड के खान्स और कपूर जैसे बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ते हुए फिल्म 'राजा शिवाजी' में अपने अभिनय का जलवा दिखाया।

2 min read
Google source verification
खान्स-कपूर भी पड़े फीके! ‘राजा शिवाजी’ बनकर 10 साल के राहिल ने परफॉर्मेंस ने मचाया तहलका

‘राजा शिवाजी’फिल्म से डेब्यू किया रितेश-जेनेलिया के बेटे ने (सोर्स: X @ITVGold के अकाउंट द्वारा)

Rahyl acting debut: बॉलीवुड में अब तक अपनी कॉमेडी और दमदार किरदारों से पहचाने जाने वाले रितेश देशमुख इस बार एक बिल्कुल नए लुक में नजर आने वाले हैं। 1 मई को रिलीज होने वाली उनकी हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा 'राजा शिवाजी' न केवल उनके करियर का एक अहम पड़ाव है, बल्कि पूरे देशमुख परिवार के लिए एक इमोशनल और यादगार सफर भी है।

खान्स और कपूर्स को टक्कर देने को तैयार है रितेश-जेनेलिया के बेटे

इस फिल्म में रितेश ने डायरेक्शन की कमान संभाली है और खुद छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाया है। साथ ही उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख न सिर्फ साईबाई की भूमिका में हैं, बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है उनके 10 साल के छोटे बेटे राहिल देशमुख की एंट्री, जो इस फिल्म से अभिनय में अपना पहला कदम रख रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत युवा शिवाजी के किरदार से होती है और वो कोई और नहीं बल्कि राहिल ही हैं, जो इस ट्रेलर से सुर्खियों में बने हुए है। बता दें, इसे देख कुछ यूजर्स का कहना कि ये खान्स और कपूर्स को टक्कर देने वाले है।

इतना ही नहीं, मुंबई में हुए ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रितेश इमोशनल होते दिखे और साथ ही उन्होंने संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया। अभिषेक बच्चन के लिए उन्होंने कहा कि वो एक भाई की तरह हर कदम पर साथ खड़े रहे। जेनेलिया भी इस मौके पर भावुक नजर आईं।

मराठा साम्राज्य की महागाथा

बता दें, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फिल्म की स्टारकास्ट के कई दिग्गज सदस्य मौजूद रहे, जिनमें संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान रितेश ने अपने को-एक्टर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक फिल्म को आकार देने में पूरी टीम का योगदान बेहद अहम रहा है।

फिल्म 'राजा शिवाजी' में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री और सचिन खेडेकर जैसे दिग्गज स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं। मराठा साम्राज्य के संस्थापक की जीवनगाथा को बड़े पर्दे पर उतारने की ये कोशिश दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह जगा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग