
Upcoming Movie Release 2024
Upcoming Movie Release 2024: मूवीज लवर्स के लिए खुशखबरी है। अर्शे बाद एक साथी 5 बड़ी फ़िल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है। इसके लिए कौन सी डेट निर्धारित की गई है? उन सभी 5 फिल्मों के नाम क्या हैं? हम सब कुछ आज बताने वाले हैं। आइए जानते हैं।
5 बड़ी फिल्मे 1 मार्च को हो रही है रिलीज
1 मार्च 2024 को 5 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। यह अब तक (2024) का सबसे बड़ा क्लैश है। नीचे सूची के माध्यम से हम उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
लापता लेडीज (Laapataa Ladies)
ड्रामा फिल्म लापता लेडीज का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है। इस साल की यह बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। यह एक मच अवेटेड मूवी है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
रजाकर: द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद (Razakar- Silent Genocide of Hyderabad)
'रजाकर' फिल्म में देश की आजादी के बाद हैदराबाद की स्थिति और उस दौरान हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार, नरसंहार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। 'रजाकर' मूवी 1 मार्च को 6 भाषाओं में रिलीज की जा रही है।
एक्सीडेंट ओर कॉन्सपिरेसी ‘गोधरा' (Accident or Conspiracy: Godhra)
सच्ची घटना गुजरात दंगों पर आधारित फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' 1 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी दमदार है, क्योंकि ट्रेलर में एक 59 लोगों के मौत का तांडव दिखाया गया है।
कागज-2 (Kaagaz 2)
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज-2' (1 मार्च 2024) को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता, स्मृति कालरा लीड रोल में हैं।
ऑपरेशन वैलेंटाइन (Operation Valentine)
एरियल-एक्शन फिल्म 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह मूवी तेलुगु के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। मूवी में साउथ एक्टर वरुण तेज के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
Published on:
20 Feb 2024 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
