12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

68th Filmfare Awards 2023 : आलिया भट्ट और राजकुमार राव को मिला बेस्ट एक्‍टर अवॉर्ड, देखें व‍िनर्स की पूरी लिस्ट

68th Filmfare Awards 2023 : 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है। मुंबई में गुरुवार शाम को सलमान खान ने अवाॅर्ड शो को होस्‍ट किया। इस दौरान फिल्म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' और 'बधाई दो' का बोलबाला रहा। जहां गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी ने 10 पुरस्‍कार जीते तो वहीं बधाई दो को 6 अवॉर्ड मिले हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Apr 28, 2023

68th_filmfare_awards_2023_alia_bhatt_for_gangubai_kathiawadi_and_rajkumar_rao_for_badhaai_do_win_best_actor_award.png

इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवाॅर्ड 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है। मुंबई में 27 अप्रैल की शाम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ। जहां कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस फंक्शन में पहुंचकर चार चांद लगा दिए। कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया तो कई स्टार्स ने कई सारे अवॉर्ड भी अपने नाम किए। इस साल 68वें हुंडई फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2013 की मेजबानी सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) ने की। जिनका साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पाॅल ने दिया। अवाॅर्ड शो में राजकुमार राॅव (Rajkumar Rao) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का बोलबाला रहा।

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 की शाम को राजकुमार राॅव ने Best Actor और आलिया भट्ट ने Best Actress का अवाॅर्ड अपने नाम किया। जबकि बेस्ट फिल्म का अवाॅर्ड भी आलिया के खाते में आया। उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को बेस्ट फिल्म और इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं सिंगर अरिजीत सिंह को आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला है। ऐसे में देखा जाए तो 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' और 'बधाई दो' (Badhaai Do) का बोलबाला रहा। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' ने जहां 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते तो वहीं हर्षवर्धन कुलकर्णी की 'बधाई दो' ने क्रिट‍िक्‍स अवॉर्ड कैटेगरीज में अपना दबदबा द‍िखाया और 6 अवॉर्ड अपने नाम क‍िए।

वहीं अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्‍त्रः पार्ट-1 शिवा' ने 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड जीते। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। जाहिर है कि फिल्मफेयर अवार्ड्स का प्रीमियर टेलीविजन पर कलर्स पर 28 अप्रैल, 2023 को रात 9 बजे किया जाएगा।

यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट...

बेस्‍ट फिल्‍म - गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी

बेस्‍ट डायरेक्‍टर - संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)

बेस्‍ट एक्‍टर इन ए लीडिंग रोल मेल - राजकुमार राव (बधाई दो)

बेस्‍ट एक्‍टर इन ए लीड‍िंंग रोल फीमेल - आल‍िया भट्ट (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल मेल - अनिल कपूर (जुगजुग जियो)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल फीमेल - शीबा चड्ढा (बधाई दो)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - भूमि पेडनेकर (बधाई दो)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - तब्बू (भूल भुलैया 2)

बेस्ट मूवी क्रिटिक्स - हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स - संजय मिश्रा (वध)

बेस्ट डायलॉग प्रकाश कपाड़िया और उत्‍कर्षणी वश‍िष्‍ठ - गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट स्क्रीनप्ले अक्षत घि‍ल्‍ड‍ियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी - बधाई दो

बेस्ट स्टोरी अक्षत घि‍ल्‍ड‍ियाल और सुमन अधिकारी - बधाई दो

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बेस्ट म्यूजिक एल्बम- ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1 - प्रीतम

बेस्ट लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या, केसरिया सॉन्‍ग - ब्रह्मास्त्र

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल अरिजीत सिंह केसरिया सॉन्‍ग (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल कविता सेठ - रंग सारी सॉन्‍ग (जुगजुग जियो)

आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- जाहन्वी श्रीमंकर (ढोलिदा सॉन्‍ग, गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट VFX- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- संच‍ित बलहारा और अंकित बलहारा (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्शन- परवेज शेख (विक्रम वेधा)

बेस्ट कोरियोग्राफी- क्रुति महेश (ढोलिदा, गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एडिटिंग- न‍िनाद खानोलकर (एन एक्शन हीरो)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- शीतल शर्मा (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट साउंड डिजाइन- बिश्वादीप दीपक चटर्जी (ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा)

बेस्ट डेब्यू (मेल)- अंकुश गेडम (झुंड)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- एंड्र‍िया केविचुसा (अनेक)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्नवाल (वध)