मनोरंजन

आदिपुरुष के लिए प्रभास ने लिए 100 करोड़ तो कृति सेनन को मिली इतनी फीस! जानें किसने कितने बटोरे

Adipurush Star Cast Fees : प्रभास की मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर राम नवमी के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में एक्टर श्रीराम और कृति सेनन माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं। इस रोल को प्ले करने के लिए फिल्म की स्टार कास्ट ने मोटी फीस चार्ज की है।

2 min read
Mar 30, 2023

Adipurush New Poster : बाहुबली फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) एक बार फिर सुर्खियों में है। राम नवमी के शुभ अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर (Adipurush New Poster) जारी किया गया है। जिसमें प्रभास प्रभु श्रीराम के रोल में हैं जबकि एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) माता सीता के रोल में दिख रही हैं। वहीं सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में दिखे। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है। 'आदिपुरुष' को 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबली रिलीज की जाएगी। हालांकि पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान ने कितनी मोटी फीस वसूली है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं....

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास ने 'आदिपुरुष' में राम का किरदार निभाने के लिए मोटी फीस वसूली है। उन्हें इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये फीस मिली है। वहीं कुछ फैन पेजों पर यह भी बात सामने आई है कि बाद में प्रभास ने अपनी फीस बढ़ाकर 150 करोड़ कर दी थी। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी न ही मेकर्स की तरफ से आई है ना ही प्रभास की।

वहीं डायरेक्टर ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' में रावण का रोल प्ले करने के लिए सैफ अली खान भी पीछे नहीं रहे। इस रोल के लिए सैफ ने 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि देखा जाए तो प्रभास और सैफ की फीस में काफी अंतर है। लेकिन मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं कृति सेनन की बात की जाए तो एक्ट्रेस 'आदिपुरुष' में माता सीता का रोल निभाती दिखाई देंगी। सीता का किरदार निभा रहीं कृति सैनन को इस रोल के लिए 3 करोड़ रुपए की फीस दी गई है। जबकि लक्ष्मण का रोल कर रहे सनी सिंह को 1.5 करोड रुपये मिले हैं। वहीं सोनल चौहान को 50 लाख रुपये दिए गए हैं।

आपको बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' को टूडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। टी.सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने प्रोड्यूस किया है।

Published on:
30 Mar 2023 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर