शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने साल की शुरुआत में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म ने जो इतिहास रचा उसने बायकाॅट ट्रेंड को भी धड़ाम कर दिया। साल की शुरुआत अच्छी रही। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' ने भी ठीक.ठाक कमाई कर ली। लेकिन इसके अलावा लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। जिनमें कुत्ते, शहजादा, सेल्फी, ज्विगैटो, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और भीड़ शामिल है। लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है। क्योंकि जून 2023 का महीना बाॅलीवुड प्रेमियो के लिए काफी शानदार होने वाला है। इस महीने शाहरुख खान, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन और प्रभास की फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं।