
टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन (Bigg Boss 16) अब खत्म हो चुका है। शो को अपना विनर मिल गया। इस सीजन के विनर की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) ने हासिल की है। उन्होंने शो के कंटस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को कड़ी मात देकर यह जीत हासिल की है। शिव ठाकरे फर्स्ट रनरअप रहे और प्रियंका चाहर चौधरी तीसरे नंबर पर आकर शो से इविक्ट हो गईं थीं। वहीं अब खबर आ रही है कि एमसी स्टेन और प्रियंका एक साथ काम करने वाले हैं। जाहिर है कि शो में दोनों का 36 का आंकड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो के दौरान एमसी स्टेन ने कई बार प्रियंका चौधरी की तारीफ की थी। भले ही दोनों की न बनी हो लेकिन रैपर ने कहा था कि वह प्रियंका के साथ काम करना चाहते हैं। वहीं अब प्रियंका चाहर चौधरी से पूछा गया है कि क्या वह और स्टेन साथ काम कर रही हैं? उनका और एमसी स्टेन का कोई गाना साथ में आ सकता है? इस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया है।
यह भी पढ़े - राखी सावंत के आरोपों पर तनु चंदेल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया अपने और आदिल के रिश्ते का सच
पैपाराजी के सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चौधरी ने कहा, 'बस उम्मीद कीजिए। जल्द ही आए।' इससे पहले भी प्रियंका से एमसी स्टेन के विजेता बनने पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत ही अमेजिंग इंसान हैं। हालांकि, इतना सा बोलकर प्रियंका वहां से चली गईं। एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन लोगों को कुछ खास समझ नहीं आया था। इस दौरान पैपाराजी ने बिग बॉस 16, एमसी स्टेन और अंकित गुप्ता से जुड़े कई सारे सवाल भी किए। जिनका प्रियंका जवाब देती नजर आईं।
गौरतलब है कि बिग बॉस 16 में प्रियंका चौधरी काफी दमदार दिखीं थीं। हर तरफ यही चर्चा थी कि शो की विनर वही बनेंगी। हालांकि ऐसा हो न सका। वहीं एमसी स्टेन के साथ उनकी कई बार गंदी लड़ाईयां हुईं। शिव और प्रियंका की कभी नहीं बनी। लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ रहा था वैसे वैसे प्रियंका और स्टेन के बीच बवाल शुरू हो गया था। इतना ही नहीं, स्टेन कैमरे के सामने प्रियंका का गेम प्लान भी बताते हुए दिखे थे। फिनाले वीक में दावा किया जा रहा था कि प्रियंका ही इस शो की विनर बनेंगी। लेकिन एमसी स्टेन की फैन फॉलोइंग ने सारे दावों को गलत साबित कर दिया।
यह भी पढ़े - पठान बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, 22वें दिन शाहरुख खान ने किया धमाका
Published on:
16 Feb 2023 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
