अक्षय ने अपनी और अनुपम की एक फोटो ट्वीट की, जिसमें दोनों हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस व्यक्ति ने बहुतों को प्यार व मार्गदर्शन दिया। मेरे अब तक के करियर में मुझे भी उनका प्यार व मार्गदर्शन मिला। आगे भी आपका स्नेह बना रहे। आपके लिए ढेर सारा प्यार व प्रार्थनाएं अनुपम खेर जी।' दोनों अभिनेताओं ने एक साथ कई फिल्में की हैं, जिनमें ‘द शौकींस’, ‘बेबी’, ‘स्पेशल 26’, ‘देसी बॉयज’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।