5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही बहस पर बोले अक्षय कुमार, कहा- अरे, कुछ तो शर्म करो

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी कर भावुक अपील की है। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट कर कहा है जिसमें वो देश में चल रही कई तरीकों की बहस और हमारे भारतीय जवानों के लिए चुप्पी तोड़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification
akshay kumar

akshay kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी कर भावुक अपील की है। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट कर कहा है जिसमें वो देश में चल रही कई तरीकों की बहस और हमारे भारतीय जवानों के लिए चुप्पी तोड़ी है।

अक्षय ने इस वीडियो में कहा कि मैं आज आपसे स्टार या सेलेब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि आर्मी मैन के बेटे की तरह बात कर रहा हूं। कई दिनों से मैं देख रहा हूं अखबारों या चैनल में अपने देश के लोग आपस में बहस कर रहे हैं। कोई सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा है, कोई पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग कर रहा है, कोई डर रहा है कि युद्ध होगा या नहीं। अरे, शर्म करो।

अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे देश के जवानों के लिए जो बोला है, वो वाकई सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि ये सब बहस बाद में करना पहले ये सोचो कि किसी ने सीमा पर अपनी जान दे दी है। उरी आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए, एक 24 साल का जवान नितिन यादव बारामुला में शहीद हो गया।

क्या उनके परिवारों और हमारे दूसरे हजारों जवानों के परिवारों को ये चिंता है कि कोई फिल्म रिलीज़ होगी या नहीं, कोई कलाकार बैन होगा या नहीं? नहीं। उनको बस अपने भविष्य की चिंता है। हमें भी उनके वर्तमान और भविष्य सही होनी चाहिए। वो हैं तो मैं हूं, वो हैं तो आप हैं। वो नहीं तो हिंदुस्तान नहीं।

ये भी पढ़ें

image