2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले साल के लिए ‘राजी’..आलिया भट्ट,करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का किया ऐलान

1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान की एक कहानी पर शुरू हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल फिल्म राज़ी अगले साल मई में रिलीज़ होगी। फिल्म के सह-निर्माता फिल्मकार करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

guest user

•

Updated: 2 Aug 2017, 1:12 PM IST

गुलज़ार की फिल्मकार बेटी मेघना गुलज़ार की 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान की एक कहानी पर शुरू हुई फिल्म राज़ी अगले साल मई में रिलीज़ होगी। 'राजी' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म राज़ी की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। पहले कश्मीर के रियल लोकेशंस पर ही शूटिंग की जानी थी लेकिन वहां के हालत को देखते हुए मुंबई में ही कश्मीर खड़ा कर दिया गया।

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' पर सेंसर ने चलाई 48 कट्स की कैंची,गुस्साए नवाज बोले-'उसके बाद फिल्म में बचेगा क्या?'

फिल्म राज़ी को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस और जंगली पिक्चर्स बना रहा है। फिल्म के सह-निर्माता फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ''फिल्म रिलीज की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। 'राजी' 11 मई, 2018 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट, विक्की कौशल।"

फिल्म में आलिया और विक्की के अलावा अमृता खानविलकर का भी अहम् रोल है। 'फिलहाल...' और 'तलवार' जैसी फिल्में बना चुकीं मेघना मशहूर लेखक गुलजार और अनुभवी अभिनेत्री राखी की बेटी हैं। 'राजी' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में हैं। यह कश्मीरी लड़की की एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करने की कहानी है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। अब देखना है कि 'तलवार' जैसी हार्ड-हिटिंग फिल्म देने के बाद मेघना इस बार भारत-पाकिस्तान की इस कहानी को किस तरह प्रेज़ेंट कर पाती हैं।