
Bollywood Celebrity kids Names
Bollywood Celebrity kids Names : बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जब से नन्हीं परी (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter Name) आई है, तभी से फैंस को बेबी गर्ल के नामकरण का इंतजार था। लंबे इंतजार के बाद फाइनली इस कपल ने अपनी क्यूट बेटी का नामकरण कर दिया है। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम 'राहा' रखा है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की। आलिया ने अपनी पोस्ट में ये भी बतया कि बेटी के लिए इस नाम को उसकी दादी ने चुना है। इसके साथ ही आलिया ने बताया कि राहा का शुद्धतम रूप में अर्थ है दिव्य पथ। आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई और ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने फैंसी नाम छोड़कर अपने बच्चों के नाम भगवान के नाम पर रखे हैं।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल ही में मां बनी हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम (Bipaha Basu Karan Singh Grover Daughter Name) 'देवी' रखा है। ये नाम साक्षात मां दुर्गा के देवी स्वरूप पर रखा गया है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इसी साल सरोगेसी के जरिए बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम (Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter Name) 'मालती' रखा है। जिसका मतलब है, भगवान को अर्पित किए जाने वाले फूलों की खुशबू।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने बेटे का स्वागत किया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भगवान हनुमान से प्रेरणा लेते हुए अपने बेटे का नाम (Sonam Kapoor Anand Ahuja Son Name) 'वायु' रखा है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता हैं। कपल ने पिछले साल अपनी बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम (Anushka Sharma Virat Kohli Daughter Name) 'वामिका' रखा है। वामिका का अर्थ है- मां दुर्गा का स्वरूप।
ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Daughter Name) 'आराध्या' रखा है। आराध्या का अर्थ और भाव भगवान की पूजा करने से जुड़ा है।
Updated on:
25 Nov 2022 11:50 am
Published on:
25 Nov 2022 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
