7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alia-Ranbir ही नहीं, इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी इसी साल गूंजी थी किलकारियां

Alia Bhatt baby Girl : बॉलीवुड के क्यूट कपल्स आलिया भट्ट (Aila Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फाइनली पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही कपल्स के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स से रूबरू कराएंगे, जिनके घर भी इसी साल किलकारियां गूंजी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 07, 2022

alia_bhatt_sonam_kapoor_priyanka_chopra_these_actress_also_became_mother_this_year_1.jpg

Alia-Ranbir ही नहीं, इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी इसी साल गूंजी थी किलकारियां

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2016 में आनंद आहूजा से शादी की थी। इस साल एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwa)

साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी इसी साल मां बनी हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही एक बेटे को जन्‍म दिया है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इसी साल सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने मालती रखा है।

भारती सिंह (Bharti Singh)

अपने टैलेंट के दम पर सभी को हंसी से लोटपोट कर देने वाली कॉमेडियन भारती सिंह ने इस साल एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम गोला रखा है, जिसकी फोटो वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee)

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी भी इसी साल एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। देबीना इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। जल्द कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा।

पूजा बनर्जी (Pooja Bonnerjee)

कुमकुम भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इसी साल मार्च में एक बेबी व्बॉय को जन्म दिया है। इन दिनों वह एक्टिंग से दूर अपने बच्चे के साथ समय बिता रही हैं।