
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की। जिसमें दोनों की हल्दी और प्रपोजल की झलक देखने को मिली। इसके बाद दोनों स्टार कपल ने अपने दिन को और यादगार बनाने के लिए कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया। जिसके बाद वे अपने नए घर को देखने पहुंचे।
आलिया और रणबीर के बाहर आते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की। पैपराजी के सामने ही आलिया ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पैपराजी कपल की तस्वीरें क्लिक करते हैं। तभी रणबीर के पास आते ही आलिया हंसती हैं। इसके बाद वे पैपराजी के सामने ही रणबीर को हग कर साइड गाल पर किस करती हैं।
इस वीडियो के देखकर जहां कुछ लोग दोनों की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए इसे दिखावा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आलिया हर वक्त इतनी ओवरएक्टिंग क्यों करती है। उन्हें पब्लिक में निजी पलों को दिखाने की क्या जरूरत है जब वह यह सब प्राइवेट में भी कर सकती हैं और इसका पीआर लगा है एनिवर्सरी प्रमोशन में।
गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को लव मैरिज की थी। इसके कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल राहा को जन्म दिया। जिंदगी के इतने अहम पलों के बाद शुक्रवार की शाम दोनों को साथ देखा गया, जहां उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। आम जनता तो आम जनता, पैपराजी भी उन्हें देख उनकी फोटो लेने से खुद को रोक नहीं पाए। रणबीर और आलिया इस दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुले दिल से पैपराजी का स्वागत किया।
Published on:
15 Apr 2023 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
