
Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy (सोर्स- @officialcapturemedia)
Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार विवादों का सामना कर रही हैं। मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी करने के बाद से ही उनपर अब तक कई आरोप लगे हैं। इसी बीच अब उनके नाबालिग होने की भी बात सामने आ रही है। साथ ही ऐसा भी दावा किया गया है कि असल में फरमान खान मुस्लिम है ही नहीं, बल्कि वो तो हिंदू हैं। इसी बीच अब दोनों की शादी का एक वीडियो सामने आया है जहां दोनों एक दूसरे के साथ कोर्ट मैरिज करते हुए नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा और फरमान खान की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों दस्तावेजों पर साइन भी कर रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा की उम्र को लेकर सस्पेंस तब शुरू हुआ जब एडवोकेट प्रथम दुबे ने 17 मार्च 2026 को आयोग में एक याचिका दायर की थी। आयोग द्वारा गठित जांच टीम ने जब मध्यप्रदेश के महेश्वर से लेकर केरल तक के दस्तावेजों को खंगाला, तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है।
इसका सीधा मतलब यह है कि 11 मार्च 2026 को जब केरल में यह शादी हुई, तब मोनालिसा की उम्र केवल 16 साल के आसपास थी। जांच में यह भी पता चला कि केरल में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराते समय जन्म प्रमाण पत्र में हेराफेरी की गई थी। आयोग ने इन दस्तावेजों को तुरंत निरस्त करने की सिफारिश की है।
इस पूरे मामले में एक और नया दावा सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फरमान खान के पड़ोसी और करीबी राहुल तोमर का कहना है कि फरमान असल में मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू 'जाट' परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राहुल के मुताबिक, "वह हमारे भाई हैं और एक ही पूर्वज की संतान हैं। वह मस्जिद से ज्यादा मंदिर जाता था।" हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही चर्चा ये भी है कि अगर फरमान मुस्लिम है तो उसने मोनालिसा से मंदिर में ही शादी क्यों की और अगर मंदिर में शादी की तो फिर दोबारा अपने धर्म के अनुसार निकाह क्यों नहीं किया? ये कई सारे सवाल है जो फरमान को लेकर बढ़ रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि मोनालिसा के बाद फरमान की भी सच्चाई उजागर हो गई है।
Published on:
10 Apr 2026 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
