10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी बीमारी के दौरान नोएडा के इस घर में रहते थे हनी सिंह

हनी सिंह ने नोएडा के सेक्टर 93 स्थित अपने घर में ही अपना इलाज कराया था।

2 min read
Google source verification

image

Sarad Asthana

Apr 16, 2016

yo yo honey singh

yo yo honey singh

नोएडा। पंजाबी सिंगर और एक्टर हनी सिंह को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनी सिंह नोएडा में रहते हैं। नोएडा में हनी सिंह के पास दो घर हैं। बीते दिनों अपनी बीमारी के दौरान भी हनी सिंह ने नोएडा के सेक्टर-93 स्थित अपने घर में ही अपना इलाज कराया था। बीमारी से उबरने के बाद अब हनी सिंह अपनी फिल्म के साथ जोरदार वापसी करने जा रहे हैं।



33 साल के का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हनी ने यूके ट्रिनिटी स्कूल से म्यूजिक सीखा है और बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। अब हनी सिंह गुड़गांव के घर में रहते हैं।

दिल्ली में की है पढ़ाई

दिल्ली शिफ्ट होने के बाद हनी ने नई दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। हनी ने दिल्ली में ऑर्गनाइज ‘वॉर ऑफ डीजे’ में परफॉर्म कर अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। इस कॉम्पिटिशन में वे दूसरे पायदान पर आए थे।



जल्द आ रही फिल्म
गौरतलब है कि अपने रैप म्यूजिक से लोगों का दिल जीतने वाले हनी सिंह अब जल्द ही मूवी में बतौर एक्टर नजर आने वाले हैं। हनी सिंह पंजाबी फ़िल्म ‘जोरावर’ से डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें वे लीड रोल करते नजर आएंगे।

नोएडा में है घर
हनी सिंह नोएडा में रहते हैं। उनके पास सेक्टर 93-बी ओमेक्स के लिंकन टावर में दो फ्लैट है। जिनकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। दो साल पहले अचानक मीडिया से गायब हुए हनी सिंह अपनी बीमारी के दौरान नोएडा के घर में ही थे। वापसी करने के बाद हनी सिंह ने खुलासा किया कि वह बीमार थे और लोगों का सामना नहीं कर पा रहे थे।



हनी सिंह को 'बाइपोलर डिसऑर्डर' नाम की बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में इंसान लोगों को फेस नहीं कर पाता है। खुद हनी सिंह ने कहा था कि बीमारी के दौरान वह लोगों के सामने आने में ड़रने लगे थे। नोएडा के इसी घर में हनी सिंह के बचपन के दोस्त बॉबी सूरी ने एक ढाल की तरह उनकी मदद की। बॉबी ऑस्ट्रेलिया के जाने माने बिजनेस मैन हैं।

ये भी पढ़ें

image