
अमीन सयानी
रेडियो किंग अमीन सयानी (Ameen Sayani) का का आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में शोक की लहर है। 91 वर्ष के अमीन सयानी की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई। उनके बेटे राजिल सयानी (Rajil Sayani) ने इसकी खबर मीडिया को दी।
सोशल मीडिया पर सभी सेलेब्स उनके निधन पर शोक वयक्त कर रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन लोग मुंबई में कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। परिवार के मुताबिक उनके कुछ रिश्तेदार अभी आए नहीं हैं। उनका इंतजार किया जाएगा इसलिए गुरुवार को ही अमीय सयानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ऋतुराज सिंह के दाह संस्कार को लेकर आई बड़ी अपडेट, आखिरी बार यहां कर सकेंगे दर्शन
अमीयन सयानी रेडियो किंग कहे जाते थे। उनका रेडियो सो बिनाका 'गीतमाला' पूरे 42 साल तक चला था। लोग इसके दीवाने थे। जिस अंदाज में वो अपने शो को प्रेजेंट करते थे, उसके करोड़ों लोग दीवाने थे। महिलाएं भी उनकी आवाज की फैन थी। उनमें से बहुतों ने तो उनको उस जमाने में लव लेटर तक लिख डाले थे।
Published on:
21 Feb 2024 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
