
Amitabh Bachchan shared progress report
Shweta Bachchan on her 50th birthday: अभिनेता Amitabh Bachchan ने सोमवार को अपनी हेल्थ रिपोर्ट साझा करते हुए एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन के 50वें जन्मदिन पर बीते वक्त को याद किया। अमिताभ ने अपने ब्लाग में उस वक्त को भी याद किया, जब श्वेता महज 2 साल की थी और बिग-बी उन्हें अपने बंगले 'प्रतीक्षा' में लेकर आए थे।
अपनी प्रोगेस रिपोर्ट को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा: "परिवार के प्यार और शुभकामनाओं और 'प्रगति रिपोर्ट' के उल्लास से भरा दिन...जन्मदिन... श्वेता, पहली संतान, और निखिल, उसके पति... एक दूसरे के एक दिन के भीतर और स्वर्ण युग - 50 वर्ष का आगमन।
ये भी पढ़ें:कोरियोग्राफर Anjana Chandran के ‘बेहूदा’ डांस देख भड़के लोग, कहा- ‘डांस है या ब्लू फिल्म’
जब श्वेता महज 2 साल की थी और बिग-बी उन्हें अपने बंगले 'प्रतीक्षा' में लेकर आए थे। बता दें यह बंगला मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है, कथित तौर पर 2023 में बिग बी ने श्वेता को गिफ्ट किया था।
ब्लॉग में अभिनेता ने आगे बताया, “मैं उसे (श्वेता बच्चन) प्रतीक्षा में लेकर आया था। हमारा अपना पहला घर, जब वह मुश्किल से 2 साल की थी और अभिषेक कुछ महीने का था… और आज उन्हें उसी घर में जन्मदिन मनाते हुए देखना -- जीवन आश्चर्य से भरा है। बच्चे और पोते-पोतियां सब एक साथ।”
Published on:
18 Mar 2024 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
