9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्की जैन के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, शेयर किए इतने सारे क्यूट मूमेंट्स

एक-एक कर कपल शादी से जुड़े वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक कई सारे वीडियोज अपलोड किए हैं।

2 min read
Google source verification
ankita-vicky-marriage.jpg

ankita lokhande and vicky jain wedding

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों ने इस महीने की 14 दिसबंर को शाही अंदाज में शादी रचाई है। शादी से लेकर रिसेप्शन तक, सारें सेलिब्रेशन्स हो चुके हैं। अब एक-एक कर कपल शादी से जुड़े वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक कई सारे वीडियोज अपलोड किए हैं।

इतना ही नहीं शादी के फंक्शन से हटकर अंकिता लोखंडे ने अपने कुछ क्यूट मूमेंट्स भी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने ‘मिस्टर जैन एंड मिसेज जैन’ वाले कैप्शन के साथ एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता और उनके हस्बैंड विक्की जैन एक जैसा नाइट सूट पहने नजर आ रहे हैं। इनके नाइटड्रेस के पीछे मोनोग्राम मिस्टर जैन और मिसेज जैन छपा हुआ है। वीडियो में अंकिता के माथे पर विक्की किस करते नजर आ रहे हैं और वह स्माइल देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बनी ईयर हेयरबैंड लगाया हुआ है।

यह भी पढ़ेंः सनी लियोन ने इन एक्ट्रेस को बताया अपनी आइडल, जानिए कौन हैं ये खूबसूरत हसीनाएं

बता दें कि दोनों ने मुम्बई के होटल हयात में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी से जुड़ी सारी रस्में बेहद ही धूमधाम और लाइम लाइट में हुई हैं। शादी के समारोह में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी। शादी के बाद कपल ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक शानदार रिसेप्शन ऑर्गनाइज किया था। इस रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम लोग मौजूद थे। बड़े-बड़े सेलेब्रिटी ने इसमें शिरकत की थी।

यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद पर लगा इस इंटरनेशनल मॉडल के आउटफिट चोरी करने का आरोप, हंसकर दिया था ऐसा Reply

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की बेहद लोकप्रिय अदाकारा हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर काफी नाम कमा लिया है। उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में वह सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आई थी। यही वह सीरियल था जिसने उन्हें असली पहचान दिलाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्की जैन से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थी। कई सालों तक साथ रहने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे, जिसके बाद से वो विक्की जान के साथ रिलेशन में आ गई थी। लम्बे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 दिसंबर को शादी कर ली।