8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बड़े पर्दे पर दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द, द कश्मीर फाइल्स इस दिन दोबारा हो रही रिलीज

The Kashmir Files Re-release Again : कम बजट और सच्ची घटना पर आधारित कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्‍म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' (The Kashmir Files) एक बार फिर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के एक्टर अनुपम खेर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Jan 18, 2023

anupam_kher_told_vivek_agnihotri_film_the_kashmir_files_release_in_theatres_on_january_19.jpg

The Kashmir Files : बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्‍म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' (The Kashmir Files) रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी रहती है। अब खबर है कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने दी है। अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि ऐसा करने के पीछे का कारण भी उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है।

जाहिर है कि कम बजट और सच्ची घटना पर आधारित कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्‍म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' (The Kashmir Files) को पिछले साल मार्च में रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। फिल्म को थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसी बीच फिल्म के एक्टर अनुपम खेर ने बताया है कि 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' को दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - इस मशहूर कॉमेडियन ने लिया सलमान खान से पंगा, घमंडी बताते हुए शेयर किया चौंकाने वाला किस्सा!

उन्होंने (Anupam Kher) अपने ट्वीट में लिखा, 'शायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई फिल्म एक ही साल के अंदर दूसरी बार दोबारा रिलीज हो रही है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स एक बार फिर कल रिलीज हो रही है, कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को ट्रिब्यूट देने के लिए फिल्म को जरूर देखें।' ट्वीट के साथ अनुपम ने हैशटैग करते हुए लिखा- #33YearsOfKPEXodus..!! उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड पर सनसनीखेज 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' फिर रिलीज हो रही है।

अनुपम खेर के अलावा फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म के दोबारा रिलीज की घोषणा की है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा, द कश्मीर फाइल्स 19 जनवरी को कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस पर दोबारा रिलीज हो रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई फिल्म एक साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप बड़े पर्दे पर द कश्मीर फाइल्स को देखने से चूक गए है तो अपनी टिकट अब बुक कर लें।

यह भी पढ़े - अजय देवगन की भोला से तब्बू का फर्स्ट लुक आउट, खाकी वर्दी में एक्ट्रेस का दिखा भौकाली अवतार

वहीं जब से यह खबर सामने आई है, फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वे फिल्म की पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो ये तक लिखा है कि आज भी ये एक साल पुरानी फिल्म नई फिल्मों को कड़ी टक्कर देने की काबिलियत रखती है। गौरतलब है कि कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), दर्शन कुमार (Darshan Kumar) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की थी।